हर किसी को एक जीवनसाथी की जरूरत होती हैं जिसकी तलाश में लोग बहुत प्रयास करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बिजनेसमैन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए गर्लफ्रेंड ढूंढने वाले को 18 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के जेफ गेबहार्ट की जिसने गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए एक डेटिंग वेबसाइट भी लॉन्च कर दी हैं। आइये जानते है इस पूरे मामले के बारे में।
पबजी का दीवाना, टास्क पूरा करते-करते हिमाचल से महाराष्ट्र पहुंचा
बाल-कपड़े ही नहीं इस 'रेड लेडी' के घर में हर सामान है लाल
![इस बिजनेसमैन के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढने पर मिलेगा 18 लाख रुपये का इनाम weird news,weird businessman,businessman seeking girlfriend,18 lakh rupees reward]()
दरअसल, जेफ गेबहार्ट नामक यह शख्स ट्रेडिशनल डेटिंग से थक चुके हैं और ऑनलाइन डेटिंग से भी मन उठ चुका है। जेफ को ऐसी लड़की की तलाश है, जो उनके हर अच्छाई और बुराई के साथ प्यार कर सके। इसलिए जेफ ने अब अपनी वेबसाइट के साथ प्राइज मनी का आइडिया प्लान कर कैंपेन शुरू किया है। जेफ गेबहार्ट अपने बारे में कहते हैं कि एक रिलेशनशिप में मैं काफी सपोर्टिव होने के साथ खुले दिमाग वाला, दयालु और मस्ती-मजाक करते रहने वाला इंसान हूं। और मुझे उम्मीद है कि मेरी लाइफ पार्टनर भी मुझे ऐसे ही पसंद करे।
जेफ गेबहार्ट को ऐसी लड़की की तलाश है जो कॉन्फिडेंट होने के साथ मस्ती-मजाक करने वाली भी हो। जेफ को ऐसी लड़की चाहिए जो उनके साथ अपना वक्त आसानी से बिताए और उनके रुचियों को ध्यान में रखते हुए अपनी जिंदगी जिंदादिली से जिए। हालांकि इस बात का अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है कि गर्लफ्रेंड खोजने का यह कैंपेन कब तक चलता रहेगा, लेकिन इसमें सिलेक्ट होना भी आसान नहीं है। सबसे पहले जेफ की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा, जिसके बाद एक ऑनलाइन सर्वे पूरा करना होगा। जेफ की वेबसाइट पर होने वाले सर्वे को एक क्लिनिकल मनोविज्ञानी ने तैयार किया है। इससे जेफ को लड़कियों को देखे बिना अंदाजा लगेगा कि उनका तालमेल किसके साथ बेहतर रहेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।