आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों को चाय की ऐसी लत होती हैं कि पीए बिना बिस्तर से भी नहीं उठते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को चाय पीते देखा हैं। लेकिन इंग्लैंड के मर्सीसाइड पुलिस के पास एक ऐसा ही घोड़ा है, जिसे चाय पीने की ऐसी लत लगी है कि वो बिना इसके कोई काम ही नहीं करता। इसलिए इस घोड़े को सबसे पहले अस्तबल में एक कप चाय दी जाती हैं और दिन की शुरुआत की जाती हैं।
![बिना चाय पिए काम की शुरुआत नहीं करता यह घोड़ा, लग चुकी हैं लत weird news,weird horse,uk police horse,tea lover horse]()
20 वर्षीय इस घोड़े का नाम जैक है। उसकी चाय पीने की आदत के बारे में मर्सीसाइड पुलिस के माउंट सेक्शन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पता है, इसलिए वो कभी भी उसे सुबह की चाय देना नहीं भूलते। जैक को चाय पीने की लत 15 साल पहले लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैक के सवार ने चाय पीने के बाद कप को उसी के पास छोड़ दिया था, जिसमें थोड़ी सी चाय बची हुई थी। उसी चाय को जैक ने चख लिया, जिसके बाद से उसे इस चीज की लत ही लग गई।
माउंट सेक्शन मैनेजर और ट्रेनर लिंडसे गवेन के मुताबिक, जैक को बहुत गर्म या फिर मलाई वाली चाय पसंद नहीं है। वह पैक्ड मिल्क में उबली चाय पीना पसंद करता है, जिसमें एक या दो चम्मच शक्कर और ठंडा पानी मिला हो। जैक के चाय पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैक अगले साल सेवानिवृत हो जाएगा।