महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में वडसा रेलवे स्टेशन पर एक लड़के ने ट्रेन के नीचे लेटकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पूरी मालगाड़ी उस लड़के के ऊपर से गुजर गई लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। मालगाड़ी निकल जाने के बाद वह लड़का भी पटरियों से उठकर अपने घर चला गया।
![जब लड़के के ऊपर से गुजर गई पूरी मालगाड़ी, देख लोगों के उड़े होश, तस्वीरें train passes away over a man,wadsa railway station,gadchiroli,weird news in hindi]()
आपको बता दे, ये घटना वडसा रेलवे स्टेशन की है। मंगलवार को दोपहर गोंदिया से बल्लारशाह की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी वडसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में सवार एक पैसेंजर ट्रेन से उतरने के बाद दूसरी ओर जाने के लिए पटरी पार करने लगा। इसी बीच बल्लारशाह से गोंदिया की ओर जाने वाले मालगाड़ी उसकी ओर तेजी से आ रही थी।
![जब लड़के के ऊपर से गुजर गई पूरी मालगाड़ी, देख लोगों के उड़े होश, तस्वीरें train passes away over a man,wadsa railway station,gadchiroli,weird news in hindi]()
लड़के ने जब देखा कि मालगाड़ी उसकी ओर आ रही है तो लड़के ने समझदारी दिखाते उए एक भी क्षण की भी देरी न करते हुए वह दो पटरियों के बीच सो गया जिसके बाद मालगाड़ी उसके उपर से गुजर गई। उसे खरोंच तक नहीं आई।