न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पेंटिंग ने महिला को बना डाला बैठे-बैठे करोड़पति, जानकार हो जाएँगे सोचने पर मजबूर

ऐसा ही कुछ देखने को मिला फ्रांस के कॉम्पैनियन शहर में रहने वाली एक महिला के साथ। जी हाँ, इस महिला के घर में एक पेंटिंग पड़ी थी और जब उसक कीमत पता चली तो महिला के होश ही उड़ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Sep 2019 2:32:37

इस पेंटिंग ने महिला को बना डाला बैठे-बैठे करोड़पति, जानकार हो जाएँगे सोचने पर मजबूर

अक्सर ऐसा कई बार होता हैं कि हमारे पास ऐसी कई चीजें होती हैं जो पुरानी होती हैं या हमारे पूर्वजों की होती हैं और इनमें से कई चीजों को हम कबाड़ के रूप में देखते हैं। लेकिन कब यह कबाड़ आपको अमीर बना दे कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला फ्रांस के कॉम्पैनियन शहर में रहने वाली एक महिला के साथ। जी हाँ, इस महिला के घर में एक पेंटिंग पड़ी थी और जब उसक कीमत पता चली तो महिला के होश ही उड़ गए।

दरअसल, फिलोमेन वोल्फ नामक महिला ने पेंटिंग को अपनी रसोई में गैस चूल्हे के ऊपर टांग रखा था। उसने बताया कि वो उसे साधारण पेंटिंग मानती थी। परिवार ने धार्मिक प्रतीक के तौर पर उसे घर में रखा था। उसे इस पेंटिंग के महत्व के बारे में तब पता चला, जब वो अपना घर बेच रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने इसी साल जून में अपना पुराना घर बेचकर नया घर लेने की योजना बनाई थी। चूंकि महिला का घर साल 1960 में बना था, इसलिए उसने घर में रखे सामान की कीमत लगाने के लिए नीलामी विशेषज्ञों को बुलाया। इस दौरान विशेषज्ञों ने पेंटिंग की जो कीमत लगाई, उसे सुनकर वो चौंक गई।

millionaire,weird story,rare painting,bizarre news

इस पेंटिंग की कीमत 31 करोड़ रुपये से 46 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसकी लंबाई 26 सेंटीमीटर और चौड़ाई 20 सेंटीमीटर है। नीलामी विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पेंटिंग 13वीं सदी की है। माना जा रहा है कि इसे वर्ष 1280 में बनाया गया था। इस पेंटिंग को इटली के मशहूर पेंटर चिमाबुए की कृति बताया जा रहा है। चिमाबुए को सेनी-डी-पेपो के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, सेनी-डी-पेपो ने ईसाई समुदाय के जज्बातों को दर्शाते हुए इसी तरह की कुल आठ पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग (Painting) भी उन्ही में से एक है। ऐसी ही दो पेंटिंग इस वक्त लंदन (London) की नेशनल गैलरी में रखी हुई हैं।

इस दुर्लभ पेंटिंग के बारे में महिला का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह पेंटिंग कहां से आई, उसके परिवार को कैसे मिली और उसके घर में कितने सालों से है। बताया जा रहा है कि इस पेंटिंग की नीलामी 27 अक्तूबर को की जाएगी। आपको बता दें कि महिला के घर से करीब 100 अन्य नायाब चीजें भी मिली हैं, जिनकी कीमत करीब चार लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान