न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमान जी का ऐसा मंदिर जहां टूटे हुए अंगों का होता है इलाज

वैसे तो मंदिर में हर रोज औषधि दी जाती है। लेकिन शनिवार और मंगलवार के दिन इसके लिए विशेष रुप से निर्धारित है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 5:02:17

हनुमान जी का ऐसा मंदिर जहां टूटे हुए अंगों का होता है इलाज

आज पूरे देश में हनुमान जयंती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। और मनाये भी क्यों नहीं आखिर हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा भी तो करते हैं। पूरे देश में हनुमान जी के कई मंदिर हैं जिनके चमत्कारों के बारे में सुनकर विश्वास ही नहीं हो पाता। ऐसी ही हनुमान जी का एक मंदिर हैं जहाँ हनुमान जी एक डाक्टर के रूप में विद्यमान हैं और वहाँ आने वाले सभी भक्तों की टूटी हुई हड्डियों का इलाज करते हैं। सुनने में अजीब हैं लेकिन यह बिलकुल सत्य हैं। तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

कटनी से करीब 35 कि.मी. दूर मोहास गांव में हनुमान मंदिर स्थित है। यहां लोग दर्द से कहराते हुए आते हैं और मुस्कुराते हुए जाते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में टूटी हुई हड्डियां अपने आप जुड़ जाती हैं। किसी दवाखाने से अधिक भीड़ यहां लगती है। शनिवार और मंगलवार को मंदिर में भक्तों की इतनी संख्या होती है कि पांव रखने तक की भी जगह नहीं होती। प्रतिदिन यहां का नजारा अनूठा होता है। मंदिर में कोई किसी को स्ट्रेचर पर लाता है, तो कोई पीठ या एम्बुलेंस में लेकर आता है। किसी का हाथ टूटा होता है तो कोई पैर या अन्य जगह के फ्रैक्चर के दर्द से कहरा रहा होता है। यहां हनुमान जी को हड्डी को जोड़ने वाले हनुमान कहते हैं।

मंदिर परिसर में पहुंचते ही पंडा सभी को आंखें बंद करने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही उन्हें राम नाम जपने के लिए कहा जाता है। जब भक्त आंखें बंद करते हैं उसी दौरान पंडा और उनके सहयोगी पीड़ितों को कोई औषधि खिलाते हैं। वे पीड़ित को पत्तियों व जड़ रुपी औषधि देते हैं और उसे खूब चबाकर खाए जाने की सलाह देते हैं। औषधि खाने के बाद सभी को घर भेज दिया जाता है। कहा जाता है कि इस औषधि और हनुमानजी के आशीर्वाद से हड्डियां अपने आप जुड़ जाती है।

वैसे तो मंदिर में हर रोज औषधि दी जाती है। लेकिन शनिवार और मंगलवार के दिन इसके लिए विशेष रुप से निर्धारित है। कहा जाता है कि इन दो दिनों में औषधि ज्यादा असर करती है। जिसके कारण मंगलवार और शनिवार के दिन मंदिर में भक्तों का मेला लगता है। मंदिर में औषधि के लिए कोई राशि निर्धारित नहीं है। भक्त अपनी श्रद्धा से दान पेटी में डाल देते हैं। मंदिर के बाहर दुकान से तेल मिलता है। मालिश के इस तेल का मूल्य भी 50 या 100 रुपए ही है। हनुमान जी के मंदिर में आज तक कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया