न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस देश में लोगों की संख्या से ज्यादा है साइकिल, सरकार की तरफ से इसका सफ़र करने पर मिलते है पैसे

आज के समय में लोग आवागमन के लिए बाइक या गाडी का इस्तेमाल करते है और साइकिल लो भूल चुके है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 9:34:12

इस देश में लोगों की संख्या से ज्यादा है साइकिल, सरकार की तरफ से इसका सफ़र करने पर मिलते है पैसे

पुराने जमाने में सफ़र के लिए साइकिल को ही सहारा माना जाता था, हांलाकि आज के समय में यह सिर्फ बच्चों का खिलौना बनकर रह गई हैं। आज के समय में लोग आवागमन के लिए बाइक या गाडी का इस्तेमाल करते है और साइकिल लो भूल चुके है। लेकिन एक ऐसा देश है जहाँ पर अधिकांश जनता साइकिल पर ही सफ़र करती है और इसके लिए वहाँ की सरकार उन्हें पैसे भी देती हैं। आइये जानते है इससे जुडी पूरी जानकारी के बारे में।

दुनिया में नीदरलैंड्स देश की पहल काबिले तारीफ है। यहां अधिकतर लोग दफ्तर जाने के लिए कार या बाइक से ज्यादा साइकिल को प्राथमिकता देते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि नीदरलैंड्स में लोगों से ज्यादा संख्या में साइकिलें हैं।

इतना ही नहीं यहां साइकिल चलाकर दफ्तर जाने वालों को टैक्स फ्री 16 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से मिलते हैं। यहां के लोग मानते हैं कि वो दुनिया में नंबर वन साइकिल चलाने वाले हैं। नीदरलैंड्स की सरकार नागरिकों को साइकिल चलाने के लिए पहले से ही प्रेरित करती रही है। यहां पर साइकिलों की पार्किंग, सुरक्षा और अलग लेन के साथ-साथ सरकार के साइकिलिंग के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध कराया गया है।

more cycles than human,netherlands

इसी दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाते हुए घोषणा की है कि साइकिल चलाकर आफिस आने वालों को टैक्स फ्री राशि दी जाएगी। यह छूट उस कंपनी की तरफ से मिलेगी, जहां व्यक्ति काम करता है। यदि कोई व्यक्ति साइकिल चलाकर दफ्तर आता है, तो उसे प्रतिकिलोमीटर 0.22 डॉलर (करीब 16 रुपए) दिए जाएंगे। यह राशि केवल दफ्तर आने के लिए ही दिया जाएगा।

व्यक्तिगत कार्यों के लिए साइकिल चलाने के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि ऐसी ही स्कीम यूनाइटेड किंगडम में भी लागू है। वहां 'साइकिल टू वर्क' स्कीम के तहत कर्मचारियों को साइकिल चलाने पर साइकिल और उसके इक्यूपमेंट खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। जैव ईंधन की खपत को कम करने और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह की टैक्स-फ्री बाइक खरीदने की स्कीम बेल्जियम सहित कई यूरोपीय देशों में लागू की गई है।

नीदरलैंड की सरकार ने कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह इन नियमों का पालन करें। यूरोप के कई देशों में अगर आप साइकिल खरीदने जाते हैं तो आपको टैक्स में भारी छूट दी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एम्सटर्डम में दफ्तर जाने वाले लोग सफर साइकिल से पूरा करते हैं। साइकिल के शहरों में अलग से रास्ता बना हुआ है। इसके अलावा जगह-जगह उचित पार्किंग, साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप