प्यार इस दुनिया की सबसे अनोखी और प्यारी चीज मानी गई हैं जिसके लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आजकल टैटू का बहुत चलन हैं जो कि प्यार को दर्शाने का जरिया बनता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी पीठ पर अपनी ही गर्लफ्रेंड का परमानेंट पोर्ट्रेट बना डाला। वियतनाम के 22 साल के त्रुओंग वान लैम ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्यार जताते हुए उसका पोर्ट्रेट ही पीठ पर गुदवा लिया।
![अपनी ही पीठ पर बना डाला युवक ने गर्लफ्रेंड का परमानेंट पोर्ट्रेट weird news,weird incident,portrait of a girlfriend,portrait on the back]()
पोर्ट्रेट का टैटू बनवाने में त्रुओंग को करीब 24 घंटे लगे और तीन अलग-अलग सेशन में टैटू तैयार हुआ। सबसे पहले त्रुओंग ने पिछले साल नवंबर में आठ घंटे लगाकर पोर्टेट बनवाया। फिर दूसरे और तीसरे सेशन सात और नाै घंटे लगे जिसके बाद उसकी पीठ पर गर्लफ्रेंड लुओंग खा त्रान की तस्वीर का टैटू तैयार हुआ। जैसे ही लुओंग ने त्रुओंग की पीठ पर अपनी तस्वीर का टैटू देखा, वह हैरान रह गई। उसे उम्मीद नहीं थी कि त्रुओंग पूरी पीठ पर उसकी तस्वीर बनवा लेगा। वैसे इससे पहले भी त्रुओंग ने अपनी छाती पर लुओंग का नाम और जन्मतिथि गुदवा रखी है। इससे पहले भी त्रुओंग ने अपनी छाती पर लुओंग का नाम और जन्मतिथि गुदवा रखी है।
त्रुओंग की तस्वीर वियतनामी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। जहां कुछ लोगाें को यह पसंद आई है वहीं कई ऐसे भी है जो ऐसा करने पर त्रुओंग का मजाक बना रहे हैं। उनका कहना है कि जब त्रुओंग की गर्लफ्रेंड उससे ब्रेकअप कर लेगी तब वह इस टैटू पर काफी पछताएगा क्याेंकि यह तो परमानेंट है। हालांकि त्रुओंग कहता है, मुझे इस टैटू को बनवाने पर कोई पछतावा नहीं होगा।