न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफलता की कहानी- सौर ऊर्जा से रोशन सरहदी गाँव सातपुलिया

केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, बहुआयामी कार्यक्रमों व सार्थक अभियानों की बदौलत आज राजस्थान हर क्षेत्र में सुनहरे विकास की कहानी लिख रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Mar 2018 4:26:33

सफलता की कहानी- सौर ऊर्जा से रोशन सरहदी गाँव सातपुलिया

जयपुर। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, बहुआयामी कार्यक्रमों व सार्थक अभियानों की बदौलत आज राजस्थान हर क्षेत्र में सुनहरे विकास की कहानी लिख रहा है।

आँचलिक व सामुदायिक विकास के साथ ही वैयक्तिक लाभ की ढेरों योजनाओं के बेहतर सूत्रपात की बदौलत आम जन भी खुशहाल और सुकून भरे जीवन की डगर पा चुका है।
प्रदेश का राजसमन्द जिला बने हालांकि कुछ वर्ष ही हुए हैं, लेकिन राज्य व केन्द्र सरकार तथा जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण व शहरी इलाकों में विकास का सुनहरा मंजर दिखने लगा है। विकास का यह दौर सीमावर्ती व दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों तक में भी मुखर होता देखा जा सकता है।

अंधेरा हुआ अलविदा

इन्हीं में एक है सातपुलिया गाँव। पाली जिले की सीमा को छूता हुआ राजसमन्द जिले के अंतिम छोर पर बसा यह गाँव पहाड़ों व नदी नालों से घिरा हुआ है। इस गाँव को सरकारी योजनाओं ने इतना कुछ दिया है कि गांव के लोग बेहद खुश नजर आते हैं। इस पहाड़ी और घाटीदार क्षेत्र में बिजली सुविधा मुहैया कराना अत्यन्त मुश्किल होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। किन्तु सरकार के प्रयासों ने पूरे गाँव को सौर ऊर्जा से रोशन कर सदियों से पसरे अंधेरों को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

सौर ऊर्जा इस गांव में हर घर को उजियारे से भर चुकी है। दिवेर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच श्री हीरासिंह बताते हैं कि सातपुलिया गांव में सभी 65 घरों पर सौर ऊर्जा उपकरण लगाये गए हैं व गांव भर के लोग इसका लाभ ले रहे हैं। 2 नवम्बर 2017 को इस सम्पूर्ण ग्राम के सौर ऊर्जा विद्युतीकृत होने की विधिवत घोषणा हुई थी।

satpuliya,solar power

रातें हुई समस्यामुक्त

सूरज की रोशनी से अंधेरों के खात्मे का जो सुकून मिला है, उसकी तारीफ करते ग्रामीण फूले नहीं समाते। चारों तरफ घने जंगल व भरे-पूरे पहाड़ों से घिरे गांव में बरसात के मौसम में दिन में भी रात की तरह अंधेरा छाया रहता, आम दिनों में भी सूरज की रोशनी रहने तक ही घर के काम-काज हो पाते थे, सूरज अस्त हुआ नहीं कि पूरा क्षेत्र घुप्प अंधेरा ओढ़ लिया करता था।

इस स्थिति में दीया या लालटेन के सिवा और कोई सहारा ही नहीं था। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते, और बच्चों की पढ़ाई भी। जंगली जानवरों का भय भी बना रहता। इन सभी विषम हालातों में सदियों से अँधेरे में जी रहे सातपुलिया की बहुत सी समस्याओं का समाधान सौर ऊर्जा ने कर दिया है।

नौकरीपेशा के साथ ही काम-धन्धे व खेती-बाड़ी में लगे क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने मोबाईल को चार्ज करने के लिए 9-10 किलोमीटर दूर दिवेर जाना पड़ता था। अब यह समस्या भी नहीं रही। बच्चों की पढ़ाई के लिए रोशनी की व्यवस्था भी हो गई। इसके अलावा घर के आस-पास जंगली जानवरों की हलचल पर भी नज़र रखने में सहूलियत हो गई है।

satpuliya,solar power

उजियारे ने पसरा दी खुशियां

दूसरे इलाकों से सातपुलिया गाँव में ब्याह कर आयी बहुओं को भी सूरज की ताकत ने नई जिन्दगी का अहसास कराया है। इस गांव में बहू बनकर आयी खीमाखेड़ा की लाड़ली श्रीमती लीला गहलोत कहती हैं कि उनके पीहर में बिजली थी इसलिए शुरू-शुरू में उसे सातपुलिया में आकर अटपटा लगा। किन्तु जब से सौर ऊर्जा की रोशनी का गृहप्रवेश हुआ है तब से उसे नई जिन्दगी का खुशनुमा अहसास हो रहा है।

लीला कहती है कि अब सौर ऊर्जा उपकरणों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि शादी के वक्त पीहर से भेंट मिक्सी आदि बिजली चलित उपकरणों का उपयोग हो सके तथा टीवी देखने का आनन्द भी मिल सके। अपने पीहर देवगढ़ में बिजली का सुख पाने वाली गाँव की प्रेम बाई व उनकी बहन कहती हैं कि सरकार की रोशनी ने सभी को राजी कर दिया है।

satpuliya,solar power

तमन्ना है अब सैकण्डरी स्कूल की

गांव के लोगों की अब यही इच्छा है कि गांव के प्राथमिक स्कूल को सैकण्डरी तक क्रमोन्नत कर दिया जाए ताकि बच्चों को पढ़ने के लिए 10 किलोमीटर दूर दिवेर तक आवागमन नहीं करना पड़े। इस समय गांव के 40 से अधिक बच्चों को पढ़ाई के लिए दिवेर जाना पड़ता है। इनके लिए जंगली जानवरों का भय, आवागमन के साधनों का अभाव व समय की विषमता जैसी कई दिक्कतें हैं जिससे इनके भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

गाँव के लोग स्वच्छता के प्रति भी जागरूक हैं। हर घर मेेंं शौचालय बनेे हुए हैं। नैसर्गिक सौन्दर्य से लक-दक सातपुलिया गाँव का विहंगम दृश्य उत्तराखण्ड की वादियों में बसे किसी पर्वतीय ग्राम से कम नहीं लगता।

ग्रामीण विकास के सरकारी प्रयासों ने इस गाँव के लोगों को चौतरफा विकास का जो सुकून दिया है वह इनके हँसते-मुस्कुराते और खिलखिलाते चेहरों से पढ़ा जा सकता है।

satpuliya,solar power

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया