न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टूडेंट्स नहीं जाना चाहते स्कूल तो अपनी जगह भेजें इस रोबोट को, करेगा आपका सारा काम

जापान के वैज्ञानिक एक ऐसे रोबोट पर काम कर रहे है जो स्टूडेंट्स की जगह स्कूल जा सकेंगे और उनका काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 7:53:58

स्टूडेंट्स नहीं जाना चाहते स्कूल तो अपनी जगह भेजें इस रोबोट को, करेगा आपका सारा काम

अक्सर ऐसा होता हैं कि बीमार होने पर स्टूडेंट्स स्कूल नहीं जा पाते हैं और उनका उस दिन का काम अधूरा रह जाता है जो कि उनके पढ़ाई का नुकसान करता है। ऐसे में जापान के वैज्ञानिक एक ऐसे रोबोट पर काम कर रहे है जो स्टूडेंट्स की जगह स्कूल जा सकेंगे और उनका काम करेंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, "छात्र की जगह रोबोट को क्लास में भेजा जा सकेगा। छात्र हॉस्पिटल या घर से टेबलेट की मदद से उसे कंट्रोल कर सकेंगे। रोबोट कैमरे से कक्षा में बताई गई बातें स्टूडेंट से लाइव साझा करेगा। वे नोट भी बना सकेंगे और लेक्चर समझ सकेंगे।" फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। प्रयोग सफल होने पर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत टोक्यो के बॉर्डर पर स्थित तोमोबे हिगाशी स्पेशल सपोर्ट स्कूल से की गई है। रोबोट का नाम ऑरी है। स्टूडेंट की अनुपस्थिति में ऑरी को डेस्क पर रखा जाएगा। इसके दो हाथ हैं। माथे पर कैमरा लगा है, जो क्लास की एक्टिविटी को लाइव स्टूडेंट तक पहुंचाता है। इसे टेबलेट की मदद से कंट्रोल किया जाता है। हाल ही में इसका सफल प्रयोग भी किया गया है।

इसमें स्पीकर लगाए गए है, जिसकी मदद से स्टूडेंट जो कुछ घर से ही बोलेगा, उसे क्लास में रोबोट ऑडियो के रूप में जारी करेगा। घर पर बैठे-बैठे रोबोट को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ा भी जा सकता है। क्लास में टीचर की बातों के आधार पर रोबोट इमोशन भी जाहिर करता है। जैसे कुछ पसंद आने पर यह ताली बजाता है, हाथ से इशारा करता है और हाय-हैलो भी करता है।

11 साल के स्टूडेंट असाही के मुताबिक, इसे इस्तेमाल करना और अलग-अलग दिशाओं में घुमाना काफी मजेदार है। असाही ने इसका इस्तेमाल तब किया था, जब वह हॉस्पिटल में था। स्कूल प्रशासन ने ऐसी स्थिति में रिमोट स्टडी की अनुमति भी दी थी।

स्कूल की प्रिंसिपल नोबोरू ताची के मुताबिक, बच्चे बेहद आसानी से ऑरी को कंट्रोल कर सकते हैं। यह उनके लिए क्लास अटेंट करने जैसा है। हम लोग इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने पर फोकस कर रहे हैं। इसे तैयार करने वाली कंपनी के सीईओ केंटरो योशीफुजी 10 और 14 साल की उम्र बीमारी के स्कूल नहीं जा पाए थे। इसीलिए उन्होंने ऐसा रोबोट तैयार किया जो ऐसे बच्चों की मदद कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री