Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स ने लगाया CID दिमाग, फोटो देख रिफ्लेक्शन से ढूंढा लड़की को, करा घिनौना काम

जापान में रहने वाले 26 वर्षीय हिबिकी सैतो का दिल महिला पॉप सिंगर 21 वर्षीय एना मात्सुका पर आ गया और यह एक जुनून में बदल गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Oct 2019 9:56:13

शख्स ने लगाया CID दिमाग, फोटो देख रिफ्लेक्शन से ढूंढा लड़की को, करा घिनौना काम

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग अपने दिनभर की हर हरकत सोशल मीडिया पर फोटो की मदद से शेयर करते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आपकी यह फोटो आपकी प्राइवेसी को समाप्त कर आपके लिए खतरा बन सकती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जापान में। यहां एक व्यक्ति जापान की एक महिला पॉप सिंगर के जुनून में आकर उसका पीछा करता है और हमला कर देता है लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती। खास बात है इस जुनून की शुरुआत। जापान में रहने वाले 26 वर्षीय हिबिकी सैतो का दिल महिला पॉप सिंगर 21 वर्षीय एना मात्सुका पर आ गया और यह एक जुनून में बदल गया।
weird news,weird incident,weird person,stalker found girl by eyes reflection,japan एना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं और इन्हीं तस्वीरों को देखकर हिबीकी का जुनून परवान चढ़ा लेकिन उसे यह नहीं पता था कि एना कहां रहती हैं और इसका पता लगाने के लिए भी उसने एना की तस्वीरों का ही इस्तेमाल किया। हिबिकी एना की तस्वीरों को जूम करके उसकी आंखों की पुतलियों में रिफ्लेक्शन जांचता था। जहां भी एना तस्वीर खींचती थीं, उस जगह का प्रतिबिंब उनकी आंखों में आ जाता था। रिफ्लेक्शन देखकर हिबिकी ने इस बात का अंदाजा लगा लिया कि एना कहां रहती हैं। इसके बाद उसने गूगल स्ट्रीट व्यू से उस इलाके के घरों को देखना शुरू किया। तस्वीरों में एना के चेहरे पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी के एंगल से हिबिकी ने एना के घर की खिड़की का भी पता लगा लिया। weird news,weird incident,weird person,stalker found girl by eyes reflection,japan इतना सब पता होने के बाद हिबिकी एना के घर की बिल्डिंग के नीचे घंटों खड़ा रहने लगा। एक दिन जब एना एक कॉन्सर्ट से घर लौट रही थी तभी बस स्टॉप के पास हिबिकी ने एना को देख लिया और घर तक उसका पीछा किया। सुनसान इलाका देखकर उसने एना पर हमला बोल दिया और एना के चेहरे को तौलिए से ढंक दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसने एना को जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। लेकिन खुशकिस्मती से एना वहां से भागने में सफल रहीं। लेकिन इस घटना ने उन्हें बहुत डरा दिया एना को काफी चोटें भी आईं।

एना ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की और तत्काल हरकत में आई पुलिस ने 16 दिन बाद हिबिकी को गिरफ्तार कर लिया। हिबिकी ने कबूल किया कि वह एना को लेकर जुनूनी है। हिबकी ने यह भी बताया कि आंखों का रिफ्लेक्शन देखकर उसने एना के घर का पता लगाया। यह घटना अब जापान में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक स्थानीय अखबार ने अपने यूजर्स को इस बात के लिए आगाह भी किया है कि तस्वीर लेते समय वह ध्यान रखें कि चश्में और आंखों में कितना रिफ्लेक्शन आ रहा है। इसके अलावा अखबार ने यूजर्स को सोशल मीडिया पर हाई रेजोल्यूशन की तस्वीरें पोस्ट ना करने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology