न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा की गायें हुई मांसाहारी, खा रही हैं चिकन और मछली

अगर हम आपसे कहे की गाय चिकन और मछली खा रही है तो आप चौक जायेंगे और बात भी है ही चौकने वाली। आज तक हम लोग ये ही पढ़ते और देखते आए है कि गाय एक शाकाहारी जानवर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Oct 2019 9:19:38

 गोवा की गायें हुई मांसाहारी, खा रही हैं चिकन और मछली

अगर हम आपसे कहे की गाय चिकन और मछली खा रही है तो आप चौक जायेंगे और बात भी है ही चौकने वाली। आज तक हम लोग ये ही पढ़ते और देखते आए है कि गाय एक शाकाहारी जानवर है। आप अपने जीवन में यही मानते भी होंगे और गायों को हमेशा शाकाहारी भोजन ही कराते होंगे। लेकिन गोवा में कुछ और ही हो रहा है। यहां कि गायों को अब मांसाहारी खाना भी पसंद आने लगा है और वो मछली और चिकन खा भी रही हैं।

 गोवा की गायें हुई मांसाहारी, खा रही हैं चिकन और मछली

इस बात का खुलासा तब हुआ जब गोवा में 76 आवारा गायों के झुंड अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में खुलासा हुआ कि इंसानों की तरह गाय भी भोजन की उपलब्धता के अनुसार अपने खाने की आदतों में बदलाव करती हैं। जिन गायों में उनके भोजन को लेकर आए बदलावों का खुलासा हुआ है ये सभी आवारा पशु थीं और उन्हें गोवा के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कैलंगुट से पुनर्वास के लिए ले जाया गया था। गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि मांसाहारी भोजन की आसान उपलब्धता के कारण ज्यादातर रेस्तरां, चिकन स्क्रैप, बासी तली हुई मछली और अन्य जानवरों का मांस आसानी से मिल जाता है जिस वजह से इन आवारा गायों ने खाने की नई आदत को विकसित कर लिया। इतनी ही नहीं जब इन आवारा गायों को गोवा में एक मान्यता प्राप्त गौशाला में रखा गया तो उन्होंने अन्य गायों को दिए गए सामान्य आहार को खाने से मना कर दिया। बाद में, गौशाला के प्रबंधकों ने पाया कि ये गाय मांस प्रेमी थीं।

 गोवा की गायें हुई मांसाहारी, खा रही हैं चिकन और मछली

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में पशु चिकित्सा अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि गायों के शरीर में महत्वपूर्ण खनिजों की कमी पशु के खाने के व्यवहार में इस बदलाव का कारण बन रही है गायों ने बदले हुए खाद्य वातावरण का पालन किया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि गाय पूरी तरह शाकाहारी नहीं होती क्योंकि जब वो घास चरती हैं तो घास के साथ कीड़े भी खाती हैं।

इस खुलासे के बाद अब गोवा सरकार सतर्क हो गई है और इन गायों को शाकाहारी बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ले रही है। यह पता लगाने के लिए कि गाय क्या खा रही है उन्होंने रात में पहरा देने का फैसला किया। पहरे के दौरान लोगों ने बछड़ों को जीवित मुर्गियों को खाते हुए पकड़ा। ऐसे में सरकार अब विशेषज्ञों की मदद से इन गायों का इलाज कराएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा