अक्सर इंसान अपने जीवन में कुछ फैसले ऐसे ले लेता हैं जो उनकी जिंदगी बदलकर रख देते हैं और दूसरों को भी हैरानी में डालते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला फैसला ऑस्ट्रेलिया की रेसिंग ट्रैक पर अपना जलवा बिखेरने वाली महिला रेसर रेनी ग्रैसी ने लिया और अब वे अपने करियर का ट्रैक बदलकर एडल्ट फिल्म स्टार बन गई है। यह फैसला उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के चलते लिया हैं और अब वे हर दिन लाखों की कमाई कर रही हैं।
![यह महिला खिलाड़ी बनी एडल्ट फिल्म स्टार, हर दिन की कमाई लाखों में weird news,weird incident,renee gracie,adult star,supercar racer]()
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कार रेसिंग खिलाड़ी ग्रैसी कई सालों से इस खेल में अपनी किस्मत आजमा रही थीं। वे साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया की पहली फुल टाइम महिला कार रेसर भी बनीं लेकिन जल्दी ही किसी अन्य महिला ड्राइवर ने उन्हें रेस में पछाड़ दिया। इसके बाद कई कोशिशों के बावजूद वे रेसिंग ट्रैक पर जूझती रहीं, जिसकी वजह से उन्हें स्पॉन्सर मिलने में भी मुश्किलें होने लगी।
25 वर्षीय रेनी ग्रैसी V8 सुपरकार ड्राइवर थीं लेकिन इस खेल में उन्हें उतनी कमाई नहीं हो रही थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी। ऐसे में रेनी ने एडल्ट स्टार बनने का फैसला किया और फिर कार छोड़कर कैमरे के सामने जिंदगी की रेस लगाने की ठान ली। बतौर रेनी, वे अपनी तस्वीरें बेचकर पैसे कमाती हैं। वे अब यहां प्रति सप्ताह 25 हजार डॉलर यानी करीब 19 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।
![यह महिला खिलाड़ी बनी एडल्ट फिल्म स्टार, हर दिन की कमाई लाखों में weird news,weird incident,renee gracie,adult star,supercar racer]()
रेनी ने इस क्षेत्र में कदम रखते वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा पेज देखा, जिसपर पर वह अपनी न्यूड (अंतरंग तस्वीरें) और वीडियो बेच कर कमाई कर सकती थीं। इसके बाद उन्होंने यहां काम करना शुरू किया और पहले ही हफ्ते में उन्होंने तीन हजार डॉलर यानी करीब (सवा दो लाख रुपये) की कमाई की।
रेनी ग्रैसी कहती हैं, 'मैंने इस इंडस्ट्री में आकर अपनी जिंदगी का सही फैसला किया है क्योंकि इसने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। यहां मुझे इतनी कमाई होती है जितना मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं इस काम को पसंद करती हूं। रेनी कहती हैं कि वे अब अपने पुराने दिनों को याद नहीं करना चाहती हैं और यहां सफल होने की वजह से वे अब इसे जारी रखना चाहती हैं।