राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शादी में बड़ा ही अनोखा वाकया देखने को मिला। यहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत हेलमेट वितरित करते हुए करा। दरअसल, भीलवाड़ा में बुधवार को शादी में पहुंचे करीब 351 बारातियों को अनोखा स्वागत हुआ। दुल्हन के मामा व जिला परिवहन अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि हमने बारातियों को सड़क सुरक्षा के तहत हेल्मेट वितरित किए। इसके बाद जब उन्हें हेल्मेट वितरित किया गया तो वर पक्ष की तरफ से केवल सवा रूपये और एक नारियल लेकर शादी की।
![अनूठी शादी, हेल्मेट देकर किया बारातियों का स्वागत तो वहीं दुल्हे पक्ष ने किया ये काम bhilwara,rajasthan,unique wedding,helmets,returned,full dowry,weird news]()
इतना ही नहीं वर पक्ष ने दहेज भी वापस कर दिया। दुल्हे पक्ष ने तिलक में मिले 5 लाख 51 हजार रूपये लौटा दिए। दूल्हे के पिता महेंद्र सिंह व चाचा सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें बेटी चाहिए, दहेज नहीं चाहिए। और इसी कारण हमने तिलक में दिये रूपयों को लौटा दिया है।
![अनूठी शादी, हेल्मेट देकर किया बारातियों का स्वागत तो वहीं दुल्हे पक्ष ने किया ये काम bhilwara,rajasthan,unique wedding,helmets,returned,full dowry,weird news]()
बारात में आए लोग इन दोनों अनूठी पहल का स्वागत कर रहे हैं। बारात में आए दूल्हे के मित्र शंकर लाल गुर्जर ने कहा कि यह अनूठी पहल है और मैं भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करूंगा