न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांव जहां 9 सालों से नहीं हुआ एक भी लड़का पैदा, मेयर ने कर डाली ये घोषणा

आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां पिछले 9 सालों से एक भी लड़का नहीं हुआ। यहां आखिरी बार लड़के का जन्म 2010 में हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Nov 2019 09:48:19

गांव जहां 9 सालों से नहीं हुआ एक भी लड़का पैदा, मेयर ने कर डाली ये घोषणा

आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां पिछले 9 सालों से एक भी लड़का नहीं हुआ। यहां आखिरी बार लड़के का जन्म 2010 में हुआ था। यह गांव मिजेस्के ओद्रजेनस्की है और यह पोलैंड और चेक रिपब्लिक की सीमा पर बसा है। इस गांव में लड़कियों का जन्म तो होता है लेकिन लड़कों का पैदा होना काफी दुर्लभ है। इसीलिए यहां के मेयर ने उस परिवार को इनाम देने का ऐलान किया है जिसके घर में बेटा पैदा होगा। मेयर के इस ऑफर की घोषणा के बाद वारसा की एक यूनिवर्सिटी ने भी रिसर्च करनी शुरू की है कि आखिर यहां ऐसा क्यों है। गांव में 300 के करीब लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं हैं। यहां लड़कियां ज्यादा हैं और लड़के न के बराबर। गांव में लड़कों का जन्म न होने की बात की वजह तो कोई नहीं जानता, लेकिन लोगों का कहना है कि यहां तो काफी अर्से से लिंगानुपात में यही अंतर है।

weird news in hindi,poland,girl,mayor,son

मेयर रेजमंड फ्रिशको ने भी रजिस्टर्ड बर्थ सर्टीफिकेट्स और ऐतिहासिक रिकॉर्ड की जांच करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि यहां लड़कों का जन्म होना वाकई अनोखी घटना रहा है। फायर ब्रिगेड हेड टोमाज गोलाज कहते हैं, मैं तो खुद चाहता हूं कि मेरे घर में बेटा हो, लेकिन इस गांव के इतिहास को देखकर लगता है कि यहां बेटा होने के चांस काफी कम हैं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं बेटियों के खिलाफ हूं, बल्कि मेरी तो खुद दो बेटियां हैं और मेरी बीवी भी इसी गांव की है। परिवार पूरा करने के लिए मुझे बेटा चाहिए ही है।

weird news in hindi,poland,girl,mayor,son

वारसा की मेडिकल यूनिवर्सटी में प्रोफेसर रफाल प्लोस्की का कहना है कि अगर गांव में लड़के पैदा नहीं हो रहे तो यह चिंताजनक बात है। और इसका हल निकालना बेहद जरुरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके हल के लिए पुराने रिकॉर्ड चेक करने होंगे कही लड़कियों के मां-बाप का क्या कोई संबंध तो नहीं, कहीं वे दूर के रिश्तेदार तो नहीं। इसके साथ-साथ यहां की पर्यावरण की स्थिति पर भी नजर रखनी पड़ेगी तभी इस मामले को सुलझाया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, पाकिस्तानी एक्सपर्ट रह गए चुप— बोले, ‘भगवान ने ही लगाकर भेजी है चिप’
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
MI vs SRH IPL 2026: मुंबई की छठी हार से बढ़ी मुश्किलें, प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
रिकेल्टन का विस्फोटक शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर मुंबई के लिए बनाया नया इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
लगातार हार से हार्दिक पांड्या निराश, बोले- गेंदबाजों से थी बड़े स्कोर बचाने की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL में क्रिस गेल से अभिषेक शर्मा तक के ‘सिक्सर रिकॉर्ड’ पर मंडराया खतरा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
रयान रिकल्टन का तूफानी शतक, 44 गेंदों में सेंचुरी जड़कर बनाया नया इतिहास, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
ऑरेंज कैप की जंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, अभिषेक ने वैभव को पछाड़ा
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त उड़ान, मुंबई इंडियंस की हालत खराब