न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस देश में भूत की मदद से कराया जा रहा लॉकडाउन के नियमों का पालन

इंडोनेशिया के जावा प्रांत के केपूह गांव द्वारा भूतों की मदद ली गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 3:33:06

इस देश में भूत की मदद से कराया जा रहा लॉकडाउन के नियमों का पालन

चीन से पनपे कोरोना की मार आज पूरी दुनिया झेल रही हैं और सभी को लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा हैं ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सकें। हर देश अपनी जनता को जागरूक कर रहा हैं और लॉकडाउन का पालन करवाने में लगा हुआ हैं। लेकिन कई लोग अभी भी लॉकडाउन के नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं और बिना किसी डर-भय के सड़कों पर आराम से घूम रहे हैं। इसको लेकर इंडोनेशिया के जावा प्रांत के केपूह गांव द्वारा भूतों की मदद ली गई हैं।

गांव के मुखिया का कहना है कि यहां बहुत से लोग लॉकडाउन को लेकर जागरूक नहीं हैं, इसलिए नियमों को मानने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में बात जब पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो उन्होंने कुछ लोगों को सफेद कपड़े पहना कर भूत की तरह बना दिया और मोहल्लों के बाहर बैठा दिया। रात में जब भी कोई गांव वाला घर से बाहर निकलता है तो ये 'भूत' उसे डराते हैं और घर जाने को मजबूर करते हैं। यह अनोखा आइडिया कुछ स्थानीय युवाओं ने ही प्रशासन को दिया था।

स्थानीय लोग ऐसे भूतों को 'पोकॉन्ग' कहते हैं। इसे इंडोनेशियाई भूत भी कहा जाता है। मान्यता है कि मृत लोगों की आत्माएं सफेद कपड़े पहन कर पोकॉन्ग के रूप में सड़कों पर घूमती रहती हैं। हालांकि अब प्रशासन की यह अनोखी मुहिम फेल होती नजर आ रही है, क्योंकि अब लोगों को इसके बारे में पता चल गया है, इसलिए वो 'पोकॉन्ग' को देखने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।

यूक्रेन में भी कुछ ऐसी ही मुहिम चलाई गई है, लेकिन यहां का तरीका बिल्कुल अलग है। यहां लोगों के अंदर डर पैदा करने के लिए निपरो शहर में 600 कब्रें खोदी गई हैं और बताया गया है कि यहां कोरोना वायरस से मरने वालों को दफनाया जाएगा। शहर के मेयर बोरेस फिलातोव ने खुद अपनी फेसबुक पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है। हालांकि निपरो में अब तक 13 मामले ही सामने आए हैं, जिसमें से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

बता दें कि दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से एक लाख 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं इंडोनेशिया की अगर बात करें तो यहां इस वायरस से अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग