न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में यहाँ है अरबों का खजाना, लेकिन कोई नहीं निकाल पाया

हमारे देश को यूँ ही ‘सोने की चिडिय़ा’ नहीं कहा जाता हैं, आज भी हमारे देश में ऐसी कई जगह हैं जहां पर अरबों का खजाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 2:53:59

भारत में यहाँ है अरबों का खजाना, लेकिन कोई नहीं निकाल पाया

खजाने का नाम सुनते ही सभी के सामने अली बाबा की गुफा का दृश्य आ जाता हैं, जिसमें चारों ओर सोना, जेवरात और कई महंगे सामान दिखाई देते हैं। लेकिन अब कहाँ ऐसे खजाने देखने को मिलते हैं, तो हम आपको बताना चाहेंगे कि देश में आज भी कई जगह खजाने हैं। जी हां, हमारे देश को यूँ ही ‘सोने की चिडिय़ा’ नहीं कहा जाता हैं, आज भी हमारे देश में ऐसी कई जगह हैं जहां पर अरबों का खजाना हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

hidden treasure,places in india,weird story

* पद्मनाभस्वामी मंदिर के तहखाने, केरल

केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली जब जून 2011 में इसके एक तहखाने को खोला गया। अधिकारी अंदर का दृश्य देख कर स्तब्ध रह गए। उस तहखाने में गहने, मुकुट, मूर्तियों के साथ रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन थे। लेकिन यह सब सोने के थे और इनमें कई नगीने भी लगे थे। तहखाने में मिले इस खजाने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 अरब डॉलर आंकी गई। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि दूसरा तहखाना तभी खुलेगा जब पहले तहखाने में मिली संपत्ति का सारा कागजी काम पूरा हो जाएगा। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, दूसरे तहखाने में और भी बड़ा खजाना है, जिसकी रक्षा ‘नाग’ करते हैं। इसे खोलने से भारी तबाही हो सकती है।

hidden treasure,places in india,weird story

* अलवर का मुगल खजाना, राजस्थान

अलवर का किला दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर, राजस्थान के अलवर जिले में हैं। लोककथा के अनुसार, मुगल राजा जहांगीर ने अपने निर्वासन के समय यहां शरण ली थी और अपना खजाना यहीं छुपाया था। कहा जाता है कि खजाने का बहुत बड़ा हिस्सा अब भी किले में ही छुपा है। मुगल साम्राज्य से पहले भी अलवर का राज्य बेहद संपन्न था। यहां के कप पन्ने से बनाएं जाते थे।

hidden treasure,places in india,weird story

* चारमीनार सुरंग, हैदराबाद

माना जाता है कि चारमीनार और गोलकुंडा को जोडऩा वाली सुरंग में बहुत बड़ा खजाना छुपा है। कहानियों के अनुसार इस सुरंग का निर्माण सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने शाही परिवार के लिए करवाया था, जिससे कि जरूरत पडऩे पर वो किले से चारमीनार आसानी से जा सके। 1936 में निजाम मीर उस्मान अली को एक रिपोर्ट भी दी गई, मगर उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। माना जाता है कि आज भी सुरंग में खजाना मौजूद है।

hidden treasure,places in india,weird story

* कृष्णा नदी का खजाना, आध्र प्रदेश

दुनिया के सबसे बेहतरीन हीरों का खनन कृष्णा नदी के किनार कोल्लुर में हुआ था। गोलाकोंडा राज्य का यह भाग आज कृष्णा और गुंटूर जिले में हैं। माना जाता है कि आज भी हीरे की बहुत बड़ी खेप वहां मौजूद है। कोहीनूर हीरा भी इसी जगह से आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप