पत्रकारों के लिए फील्ड में रिपोर्टिंग करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। कई बार उनका सामना भारी भीड़ से होता है तो कई बार रास्ते से गुजर रहे जानवरों से। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला यूरोपीय देश ग्रीस में। जहां पत्रकार लाजोस मांटिकोस बाढ़ पर रिपोर्टिंग कर रहे थे तभी एक जंगली सूअर ने उसे दौड़ा लिया। सूअर ने इतनी तेजी से दौड़ाया कि मांटिकोस की हालत खराब हो गई। इस दौरान चैनल पर लाइव थे। वे बता रहे थे कि कैसे बाढ़ की वजह से वहां कितनी तबाही मची हुई है। वे एथेंस के पश्चिम में किनेटा कस्बे से रिपोर्टिंग कर रहे थे। तभी सूअर को उनपर प्यार आ गया।
![जंगली सूअर को आया रिपोर्टर पर प्यार, करने लगी पीछा, वीडियो हुआ वायरल tv,live,reporter,pig,greece,european country,journalist,live reporting,weird news in hindi]()
पत्रकार ने चैनल के लाइव प्रोग्राम में अपने एंकर गिर्गोस पपाडाकिस से कहा कि गुड मॉर्निंग हमें थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिर वे बातचीत करने लगे एंकर से। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर सूअर ने उन्हें दौड़ा लिया। तब मांटिकोस ने हांफते हुए एंकर से कहा कि गिर्गोस, क्या आप मुझे सुन पा रहे हैं? यहां एक सुअर आ गई थी जो सवेरे से मेरा पीछा कर रही है। आप लोगों को सॉरी, मैं खड़ा नहीं हो पा रहा हूं क्योंकि ये अभी भी मुझे काट रही है।
![जंगली सूअर को आया रिपोर्टर पर प्यार, करने लगी पीछा, वीडियो हुआ वायरल tv,live,reporter,pig,greece,european country,journalist,live reporting,weird news in hindi]()
चैनल के दफ्तर में जहां से यह लाइव प्रोग्राम दिखाया जा रहा था यह सब देखने के बाद वहां हंसी का माहौल हो गया। लोग मांटिकोस की समस्या देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।