न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा आइलैंड जिस पर चलता हैं दो देशों का राज, छह-छह महीने होता है शासन

आज हम आपको एक ऐसे ही खास आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर दो देशों का कब्ज़ा हैं और वे बारी-बारी से छह-छह महीने उस आइलैंड पर राज करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Jan 2020 8:35:29

अनोखा आइलैंड जिस पर चलता हैं दो देशों का राज, छह-छह महीने होता है शासन

आपने कई ऐसे देशों को देखा होगा जिनमें सीमा से सटे जमीन को लेकर विवाद हुआ हैं और कई में आज भी जारी हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खास आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर दो देशों का कब्ज़ा हैं और वे बारी-बारी से छह-छह महीने उस आइलैंड पर राज करते हैं। हम बात कर रहे हैं फीजैंट द्वीप के बारे में जिसपर फ्रांस और स्पेन दोनों देशों का कब्जा है और दोनों देश छह-छह महीने इस द्वीप पर राज करते हैं।

weird news,weird island,pheasant island,unique island

इसे फ्रेंच और स्पेनिश में फैसेंस द्वीप कहा जाता है। सबसे खास बात है कि इस आइलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच कोई झगड़ा नहीं है, बल्कि दोनों देश मर्जी से इसकी अदला-बदली करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह परंपरा पिछले 350 सालों से चली आ रही है। यह आइलैंड एक फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन के पास रहता है, जबकि बाकी के छह महीने यानी एक अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस के पास रहता है। यह आइलैंड स्पेन और फ्रांस को अलग करने वाली नदी बिदासो के बीचोंबीच है।

weird news,weird island,pheasant island,unique island

फिलहाल तो यह एक शांत द्वीप है, लेकिन एक वक्त था जब इसके लिए फ्रांस और स्पेन के बीच काफी लड़ाई हुई थी। हालांकि फिर तीन महीने तक हुई बातचीत के बाद वर्ष 1659 में दोनों देशों के बीच एक संधि हुई। इस दौरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे पाइनीस की संधि कहा जाता है। इस क्षेत्र की अदला-बदली की गई और सीमाएं तय की गईं। यह संधि शाही शादी के साथ पूरी की गई, जिसमें फ्रांस के राजा किंग लुईस XIV ने स्पेन के राजा किंग फिलिप IV की बेटी से शादी की।

यह द्वीप बेहद छोटा है, जिसकी लंबाई सिर्फ 200 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। बीबीसी के मुताबिक, इस द्वीप से सटी नदी के किनारे हर 100 मीटर पर दूसरी ओर से लोगों को आने से रोकने के लिए संतरी खड़े किए जाते थे। हालांकि पानी के तेज बहाव और सुरक्षित रखने में हो रही लापरवाही के चलते इस आइलैंड का करीब आधा से ज्यादा हिस्सा अब खत्म हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!