न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने काम के बकाया पैसे लेने गया था इलेक्ट्रिशियन, पीछे छोड़ दिया शेर, मिले जख्म

अक्सर हमने सुना या देखा होगा कि कई लोग अपने बकाया पैसे मांगने वालों पर अपने पालतू जानवर जैसे कुत्ता-बिल्ली छोड़ देते है लेकिन पाकिस्तान में तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला यहां एक व्यक्ति ने बकाया पैसे मांगने आए इलेक्ट्रिशियन के पीछे पालतू शेर ही छोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Oct 2019 3:59:03

अपने काम के बकाया पैसे लेने गया था इलेक्ट्रिशियन, पीछे छोड़ दिया शेर, मिले जख्म

अक्सर हमने सुना या देखा होगा कि कई लोग अपने बकाया पैसे मांगने वालों पर अपने पालतू जानवर जैसे कुत्ता-बिल्ली छोड़ देते है लेकिन पाकिस्तान में तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला यहां एक व्यक्ति ने बकाया पैसे मांगने आए इलेक्ट्रिशियन के पीछे पालतू शेर ही छोड़ दिया। यह घटना करीब एक महीने पहले की है पर इसका खुलासा हाल ही में हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पीड़ित इलेक्ट्रिशियन ने पहले इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन जब आरोपी इलाज का पूरा खर्चा देने के अपने वादे से मुकर गया तब पुलिस में शिकायत की।

यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहादरा इलाके की है। आरोपी व्यक्ति एक धार्मिक स्थल पर केयरटेकर का काम करता है। खबरों के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित इलेक्ट्रिशियन से कुछ काम करवाया था, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी उसके पैसे नहीं दे रहा था। जब पीड़ित अपना बकाया लेने पहुंचा तो दोनों के बीच बहस हो गई और आरोपी ने गुस्से में आकर अपना पालतू शेर उस पर छोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गया।

इस घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को पुलिस में शिकायत नहीं करने को कहा और हर्जाना देने की बात कही। जब महीने भर बाद भी पीड़ित को पैसे नहीं मिले तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शेर छोड़ने और इलाज का खर्चा नहीं देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालाकि इसके बाद पुलिस ने अभी तक नहीं बताया कि उस आदमी के पास शेर पालने का लाइसेंस था की नहीं और इस घटना के बाद शेर का क्या हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत

बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची

मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में

CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत

मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता

दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा