वीडियो में आप देख सकते है कि दुल्हन ने सोने की ज्वैलरी की जगह टमाटर की ज्वैलरी पहन रखी है। जब शादी में मौजूद एक पत्रकार ने इसका कारण पूछा तो दुल्हन ने बताया कि सोने के भाव बहुत महंगे हो रहे हैं। टमाटर और चिलगोजे के दाम पर काफी ज्यादा हो चुके हैं। इसलिए मैंने अपनी शादी पर सोने की जगह टमाटर के गहने बनाकर पहने हैं। जब रिपोर्टर उनके टमाटरों को छूता है तो वो गुस्से में कहती हैं, मार दूंगी अगर हाथ लगाया तो। बहुत प्यारे हैं मुझे मेरे टमाटर। यही नहीं दुल्हन ने बताया कि दहेज में उनके माता-पिता ने लड़के को तीन पेटी टमाटर दिए हैं।Tomato jewellery. In case you thought you've seen everything in life.. pic.twitter.com/O9t6dds8ZO
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) November 18, 2019
















