यह वीडियो किसी स्ट्रीट मार्किट का लग रहा है। इस वीडियो की शुरूआत में एक लड़की दिखती है, जो कड़ाही को तेजी से घुमाती है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कड़ाही से आग की लपटें निकल रही हैं। मगर वह इससे बेफिक्र होकर डांस करती दिखती है। लड़की गंगनम स्टाइल गाने पर डांस करती जाती है और साथ ही वह चारों ओर उस गर्म कड़ाही को भी घुमाती जाती है, जिसमें वह नूडल्स बना रही होती है। लोग लड़की के इस डांस को देख कर स्तब्ध थे। वह अपने इस करतब के साथ बड़ी ही सहजता से डांस कर रही है।Me making supernoodles after coming home at 4am hammered pic.twitter.com/tph250JDiI
— Sarah 💋 (@Hinder_Surprise) October 9, 2020
















