व्हेल शार्क का मुंह है इस जीव का घर, नाम है 'पोडोसेरस जिंबे'

By: Pinki Wed, 30 Oct 2019 08:08:22

व्हेल शार्क का मुंह है इस जीव का घर, नाम है 'पोडोसेरस जिंबे'

जापानी वैज्ञानिकों ने झींगे जैसे 5 मिलीमीटर आकार के एक छोटे जीव की खोज की है। इस जीव का घर व्हेल शार्क का मुंह है। छोटे से इस जीव को 'पोडोसेरस जिंबे' नाम दिया गया है। हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में एसोशिएट प्रोफेसर और शोध का नेतृत्व करने वाले को तोमिकावा के मुताबिक, ‘जब हमने इसे व्हेल शार्क के मुंह में पाया तो हम हैरान थे। भूरे रंग का यह प्राणी अन्य जगहों पर सामान्यत: 3 से 5 सेंटीमीटर की लंबाई में मिलता है।" इसके पैरों पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। इस प्रजाति के जीवों में ऊंचे पहाड़ों से लेकर गहरे समुद्र तक के वातावरण में रहने की क्षमता होती है। यह कई कठिन परिस्थितियों वाले वातावरण में रह सकता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि समुद्र में जीवों को फ्रेश सीवाटर, खाना और सुरक्षा चाहिए होती है। शायद इस जीव ने इसी वजह से रहने के लिए व्हेल शार्क का मुंह चुना। फ्रेश सीवाटर, और खाना उसे यहां आसानी से मिल जाते हैं और यहां उसका शिकार करने वाला भी कोई नहीं है। नए जीव की खोज के बाद तोमीकावा ने दक्षिणी ओकिनावा स्थिति एक्वेरियम से संपर्क किया है, ताकि व्हेल शार्क के मुंह में पाए जाने वाले और हजारों जीवों की जानकारी मिल सके। साथ ही गैमरिडिया प्रजाति के इस जीव का व्हेल शार्क का मुंह को चुनने के पीछे क्या वजह थी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com