न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिशिंग करना लड़के को पड़ा भारी, गर्दन के आरपार हुई मछली

एक लड़के को फिशिंग करना भारी पड़ गया और उसपर एक मछली ने हमला कर दिया और वह गर्दन के आरपार हो गई और वह उसी हालत में हॉस्पिटल भी पहुंच गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Jan 2020 10:02:01

फिशिंग करना लड़के को पड़ा भारी, गर्दन के आरपार हुई मछली

अक्सर आपने कई खबरें देखी होगी जिसमें जानवरों का इंसानों पर हमला करना आम बात हैं। लेकिन हाल ही में, इंडोनेशिया में एक ऐसी घटना हुई जिसमें एक लड़के को फिशिंग करना भारी पड़ गया और उसपर एक मछली ने हमला कर दिया और वह गर्दन के आरपार हो गई और वह उसी हालत में हॉस्पिटल भी पहुंच गया।

दिल दहला देने वाली यह घटना सुलावेसी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में स्थित बुटोन गांव की है, जो पिछले शनिवार को घटी थी। दरअसल, 16 वर्षीय मोहम्मद ईदुल अपने एक दोस्त के साथ फिशिंग (मछली पकड़ना) करने गया था। इस दौरान दोनों बोट में बैठकर समुद्र में करीब आधा किलोमीटर अंदर चले गए। तभी एक 75 सेंटीमीटर लंबी निडल फिश ने मोहम्मद ईदुल की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसका जबड़ा ईदुल की गर्दन में धंस गया। अब इसके बाद मछली उसके गर्दन से अपना जबड़ा बाहर निकालती, उससे पहले ही ईदुल ने उसे अपने हाथ से पकड़ लिया।

फिर ईदुल अपने दोस्त की मदद से समुद्र के किनारे पहुंचा, जिसके बाद वह गांव के ही एक अस्पताल में पहुंचा। लेकिन अस्पताल के पास इलाज के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे, इसलिए ईदुल को मकास्सर के प्रांतीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गांव से इस प्रांतीय अस्पताल में पहुंचने में ईदुल को 90 मिनट लगे। इस दौरान उसने मछली को पकड़े रखा था। फिर डॉक्टरों ने सर्जरी की और मछली के जबड़े को ईदुल की गर्दन से बाहर निकाला। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

वहीं डॉक्टरों का कहना था कि इससे पहले उन्होंने ऐसा हैरान करने वाला मामला कभी नहीं देखा था। ईदुल की गर्दन की धंसी निडल फिश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी निडल फिश ने इंसान पर हमला किया हो। इससे पहले साल 2018 में भी एक निडल फिश ने थाईलैंड के एक नौसैनिक की गर्दन पर हमला बोल दिया था और अपना जबड़ा उसकी गर्दन में धंसा दिया था। इस हमले में नौसैनिक की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!