न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर', जिन पर अपराध करने की धुन सवार थी

सीरियल किलर ये नाम अमूमन फिल्मों में सुना जाता हैं जहां एक व्यक्ति किसी कारण से या अकारण ही मर्डर करता रहता हैं। ऐसे सीरियल किलर रियल जिंदगी में भी होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Jan 2018 6:35:08

भारत के सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर', जिन पर अपराध करने की धुन सवार थी

सीरियल किलर ये नाम अमूमन फिल्मों में सुना जाता हैं जहां एक व्यक्ति किसी कारण से या अकारण ही मर्डर करता रहता हैं। ऐसे सीरियल किलर रियल जिंदगी में भी होते हैं। ये ऐसे किलर होते हैं जिन पर अपराध करने की धुन सवार होती हैं। डाक्टर इन सीरियल किलर की इन आदतों को मानसिक रोग बताते हैं। इन्हें अपराध पर अपराध करने में सुकून मिलता हैं। ऐसे कई सीरियल किलर हमारे भारत में भी हुए हैं। आइये जानते हैं भारत के सबसे खतरनाक ‘सीरियल किलर’ के बारे में...

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* मोहन कुमार :

सन 2005 से लेकर सन 2009 तक मोहन कुमार ने 20 लड़कियों कत्ल किया। यह लड़कियों को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाता था फिर उन्हे गर्भनिरोधक गोली कहकर साइनाइड खाने को दे देता था। साइनाइड देकर मारने के कारण मोहन कुमार का दुसरा नाम साइनाइड पड़ गया था। दिसंबर 2013 में मोहन कुमार को मौत की सजा सुनाई गई।

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* डॉक्टर देवेंद्र शर्मा :

पेशे से आयुर्वेद के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने 2002-2004 के बीच कई टैक्सी ड्राइवरों को अपना निशाना बनाया। वह टूरिस्ट बन कर इन गाड़ियों में बैठता था और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिल कर ड्राइवरों का खून कर देता था। टैक्सी चोरी कर उन्हें चोर बाजार में बेचता था और पैसे कमाता था। जुर्म कबूल करने पर उसने बताया कि उसने 30-40 ड्राइवरों का खून किया। 2008 में उसे मौत की सजा हुई।

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* सुरिंदर कोली :

सुरिदर कोली बहुचर्चित निठारी गांव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसे 2006 में निठारी गांव से गायब हुए कई बच्चों की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने सुरिंदर को बच्चों के साथ बलात्कार करने, उनके अंगो की तस्करी करने और उनका मांस खाने का दोषी पाया।

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* जयशंकर :

लेडी किलर एम जयशंकर पर 30 बलात्कार और 15 हत्याओं के आरोप हैं। जयशंकर हमेशा औरतों को ही शिकार बनाता था। जेल से भागने के बाद फिर से उसे पकड़ा गया और अब वह दस साल की सजा काट रहा है। 2006 से 2009 के बीच के अपने सभी मामलों में तमिल नाडू और कर्नाटक की अदालत में उस पर केस चल रहा है।

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* गौरी शंकर :

गौरी शंकर एक ऑटो चालक था इसलिए उसका दूसरा नाम ऑटोशंकर भी पड़ गया था। सन 1988 में इसने 6 महीने के अंदर 9 लड़कियों को किडनैप करके मार डाला। सजा होने के बाद उसने यह राज खोला कि उसने लड़कियों की उन नेताओं के कहने पर हत्या की थी जिन्होंने उनका बलात्कार किया था। 1995 में गौरी शंकर को फांसी हो गई।

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* स्टोनमैन :

मुंबई के कुख्यात हत्यारे को लोग स्टोनमैन के नाम से जानते थे। 1989 में मुंबई में रहने वाले नौ लोगों को एक ही तरह से मारा गया था। उनके सिर को एक बड़े से पत्थर से कुचला गया था। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि बाकी सारे खून एक ही इंसान ने किए या एक को देख कर अलग अलग लोगों ने उसी तरह बाकी खून किए।

most dangerous serial killer of india,mohan kumar,dr devendra sharma,surinder koli,jayshankar,gouri shankar,auto shankar,stoneman,bearman,weird news,ajab gajab news

* बीयर मैन :

2006 से 2007 के बीच मुंबई में ही छ: लोगों की एक ही तरह से हत्या हुई। पुलिस ने हर बार लाश के पास बीयर की एक बोतल पाई जिससे लगा कि यह कोई सीरियल किलर है। लोगों ने इसका नाम ‘बीयर मैन’ रख दिया। 2008 में रविंद्र कंट्रोले को एक खून के आरोप में पकड़ा गया और उसके पास से बीयर की खाली बोतल भी मिला लेकिन लेकिन पुख्ता सबूतों की कमी के चलते उसे छोड़ दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह