सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें हम देख सकते है कैसे एक पुलिस अफसर टेबल पर बैठकर अपने काम में व्यस्त है और वही उनके सिर पर बैठकर एक बंदर बालों से जूं निकाल-निकाल कर खा रहा है। हैरान कर देने वाली ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना कोतवाली नगर की है।
![थाने में इंस्पेक्टर के सिर पर बैठकर बंदर ने कर डाला ये काम, तस्वीरें हो गई वायरल viral photos,monkey,sho,hair,lice,pilibhit,uttar pradesh,weird news in hindi]()
दरअसल, सोमवार को दोपहर में थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी शिकायत सुन रहे थे कि तभी उनके सिर पर एक बंदर आकर बैठ गया। श्रीकांत द्विवेदी शिकायत सुनने का काम करते जा रहे थे तो वहीं उनके सिर पर बैठा बंदर बालों से जूं निकाल-निकाल कर खा रहा था।
![थाने में इंस्पेक्टर के सिर पर बैठकर बंदर ने कर डाला ये काम, तस्वीरें हो गई वायरल viral photos,monkey,sho,hair,lice,pilibhit,uttar pradesh,weird news in hindi]()
इंस्पेक्टर ने बंदर को नीचे उतर जाने को कहा लेकिन वह नहीं माना। इंस्पेक्टर के बालों में जब सारे जूं खत्म हो गए तो बंदर सिर से उतरकर कूदते-फांदते चला गया। उधर, इंस्पेक्टर साहब फिर से अपने काम में व्यस्त हो गए। इस घटना की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।