आपने कई कामयाब लोगों की कहानी सुनी होगी और उनके सफ़र के बारे में जाना होगा। इन कहानियों में उनकी मेहनत तो दिखती ही हैं लेकिन उस कामयाबी के पीछे का कारण भी जानने को मिलता है। इन कारणों में कई ऐसे होते है जो आपकी इज्जत से जुड़े होते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला 'मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020' बनी 26 साल की जेन एटिक के साथ। कुछ सालों पहले लोग उनके मोटापे के चलते मजाक बनाते थे और उनकी शादी में मोटापे के कारण ही टूटी थी। लेकिन फिर उन्होनें बीते 2 सालों में 100 पाउंड ( करीब 46 किलो) वजन घटाया है।
SHOCKED! ये बातें जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
आखिर क्यों इस 100 साल की महिला का मनाया गया 25वां जन्मदिन, आइये जानें
![इस लड़की के 'मिस ग्रेट ब्रिटेन' बनने का कारण बना मोटापा, रोचक किस्सा weird news,weird incident,miss great britain 2020,lose body weight]()
जी हाँ, वहीं मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह फैसला तब किया था, जब उनके एक्स मंगेतर ने उन्हें ‘मोटापे’ की वजह से छोड़ दिया था। यह बात उनसे बर्दाश्त नहीं हुई और इसके बाद उन्होंने डाइट को कंट्रोल किया और जिम को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया है। वहीं अपने आपको फिट करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की और आज वह ‘मिस ग्रेट ब्रिटेन 2020’ हैं। जी हाँ, उनके अनुसार, ‘कुछ वर्षों पहले की और मेरी आज कि जिंदगी में दिन-रात का अंतर है। मैं काफी बेहतर खाती हूं, मैं एक डाइट फॉलो नहीं करती। लेकिन मैं उसके बारे में सोचती हूं कि मैं ज्यादा क्या खाती हूं। मैं अब भी खाने का लुत्फ उठाती हूं! अब मैं हफ्ते में 5 बार जिम जाती हूं, जो मुझे बहुत पसंद है। यह मेरी जिंदगी से जुड़ गया है और इसने मेरी कई तरह से मदद की है।'
अब की बात कारण तो अब जेन को इंस्टाग्राम पर 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वह वहां अपनी फिटनेस की टिप्स शेयर करती हैं। उन्होंने 2 साल में अपने वजन 109 से 56 किलो कर लिया है और आज वह जितनी फिट है कि उतना कोई शायद ही हो। वहीं उन्हें देखकर किसी को भी उनसे प्यार हो जाए।