यह दुनिया कई अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी हैं जिसे चमत्कार भी कहा जा सकता हैं। ऐसा ही एक चमत्कार रूस में देखने को मिलता हैं जहां एक पति-पत्नी हैं जिसे जुड़वां पति-पत्नी के रूप में जान जाता हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जुड़वां तो भाई या बहिन होते हैं, पति-पत्नी कैसे जुड़वां हो सकते हैं। तो आपको इसमें ज्यादा सोचने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा बिल्कुल सच में है। आइये जानते हैं इसके बारे में। बता दें कि यह अनोखे जुड़वां पति-पत्नी अपनी हूबहू शक्ल के लिए देश भर में काफी मशहूर हैं। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम अलीना है तो वहीं पत्नी का नाम अलीसा बताया जा रहा है, दोनों ही रूस के रहने वाले हैं।
![पति-पत्नी की अनोखी जोड़ी जो लगती हैं जुड़वां बहनें, तस्वीरें देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन weird news,weird information,strange couple,couple looks same as twins]()
अलीना और अलीसा कई बार एक साथ घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें पहचानना किसी के वश की बात नहीं होती है। इतना ही नहीं लोगों को भ्रम में डालने के लिए दोनों पति-पत्नी कई बार कई तर के मजाक भी करते हैं। जैसे कि एक ही जैसे कपड़े पहन लेना और आपस में नाम बदल कर बातें करने लगना आदि। अलीना और अलीसा की इन्ही हरकतों की वजह से लोग इस बात को कभी सपने में भी नहीं सोच पाते हैं कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलीना और अलीसा ने लव मैरिज की है।
![पति-पत्नी की अनोखी जोड़ी जो लगती हैं जुड़वां बहनें, तस्वीरें देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन weird news,weird information,strange couple,couple looks same as twins]()
शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करने लगे थे। लेकिन यहां एक चौंकाने वाली बात ये है कि अलीना बेशक एक पुरुष हैं, लेकिन वे दिखने में एक लड़की जैसे ही हैं। अलीना और अलीसा की जोड़ी उनके पूरे एरिया में काफी हिट है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अलीना और अलीसा के बारे में एक खास बात ये भी है कि अलीना और अलीसा को पहचानने में कई बार उनके घर वाले भी धोखा खा जाते हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले साल 2016 में अलीना और अलीसा की फोटोज वायरल हुई थीं। लेकिन इनके बाद से अभी तक ऐसी जुड़वां पति-पत्नी की जोड़ी दोबारा नहीं दिखाई दी है।