न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्र में 28 दिन के कड़े संघर्ष के बाद वापिस घर लौटा ये शख्स, दो बार हुआ तूफान से सामना

अंडमान-निकोबार के रहने वाला एक व्यक्ति समुद्र में करीब 28 दिन तक बिना कुछ खाए जिंदा रहने के बाद अपने घर वापिस लौट आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Oct 2019 9:11:18

समुद्र में 28 दिन के कड़े संघर्ष के बाद वापिस घर लौटा ये शख्स,  दो बार हुआ तूफान से सामना

समुद्र में करीब 28 दिन तक बिना कुछ खाए जिंदा रहने के बाद अंडमान-निकोबार के रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर वापिस लौट आया है। 49 साल के अमृत कुजूर बेहोशी बेहद कमजोरी की हालत में रविवार को ओडिशा के चिल्का इलाके में खिरीसाही गांव के तट पर लोगों को अपनी टूटी-फूटी नाव के साथ मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इलाज कराने के बाद अब उसकी हालत ठीक है। उसे स्थानीय प्रशासन की मदद से अंडमान-निकोबार भेज दिया गया है।

कुजूर ने बताया कि इस दौरान मैंने अपने एक साथी को खो दिया। 49 साल के कुजूर ने बताया कि मैं अपने दोस्त दिव्यरंजन के साथ 28 सितंबर को शहीद द्वीप से हिंद महासागर में माल बेचने नाव से निकला था। नाव पर करीब 5 लाख रुपए का माल था, जिसमें एक नई स्कूटी भी थी। समुंद्र में कुछ दूर जाने के बाद हमारी नाव एक तूफान में फंस गई और हम रास्ता भटक गए। तूफान के वक्त नाव में पानी भर गया। हमने नाव का वजन कम करने के लिए काफी सामान समुद्र में फेंक दिया। इस दौरान हमने वहां से गुजरने वाली कई जहाजों से मदद भी मांगी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुजूर ने बताया कि हम दोनों ने जिंदा रहने की उम्मीद छोड़ दी थी। हमने बारिश का पानी तौलिए को गीलाकर एकत्रित किया और फिर पिया। इस दौरान हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं था।

कुजूर ने बताया कि तूफान की वजह से हम म्यांमार पहुंच गए थे। यहां नेवी ने हमें एक कंपास, छोटी नाव और 260 लीटर फ्यूल दिया। ताकि हम सुरक्षित अंडमान निकोबार पहुंच सके। लेकिन, फिर हमारा सामना दूसरे तूफान से हो गया। इससे हम फिर से रास्ता भटक गए थे। अब नाव में कुछ भी खाने और पीने का सामान नहीं बचा था। दिनों-दिन कमजोर हो रहे थे। दिव्यरंजन इन परिस्थिति को नहीं सह सका। भूख और डिहाइड्रेशन से उसकी मौत हो गई। मैंने उसके शव को दो दिन तक नाव में रखे रहा। जब शव सड़ने लगा तो उसे समुद्र में फेंक दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत

बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची

लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर

चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में

CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा

दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा