सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक एक युवक अपनी बच्ची को खुद सीने से लगाकर 'ब्रेस्टफीड' करा रहा है। इस वीडियो को 17 नवंबर को ट्विटर पर अपलोड किया गया है और इस वीडियो को 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद पिता की तारीफ भी कर रहे है। वीडियो में दिख रहा है कि पिता अपनी बच्ची को सीने से लगाए हुए हैं। और शर्ट के भीतर से बोतल के जरिए वे बच्ची को दूध पिला रहे हैं। क्योंकि बच्ची सीधे बोतल से दूध नहीं पी रही थी।