न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन : बेटा आंध्र प्रदेश में फंसा था, घर लाने के लिए मां ने चलाई 1400 किमी स्कूटी

एक मां ने अपने बेटे को घर लाने के लिए स्कूटी से 1400 किमी का सफर तय किया। वह निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के लिए सोमवार को निकलीं और बुधवार शाम को बेटे को लेकर घर लौटीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 10:37:15

लॉकडाउन : बेटा आंध्र प्रदेश में फंसा था, घर लाने के लिए मां ने चलाई 1400 किमी स्कूटी

भारत में कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगाया हुआ है जिसकी वजह से हजारों लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं। सभी लोग लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने-अपने घरों पर पहुंच सके। ऐसे में एक मामला तेलंगाना से सामने आया है जिसने सभी को चौका दिया। यहां एक मां ने अपने बेटे को घर लाने के लिए स्कूटी से 1400 किमी का सफर तय किया। वह निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के लिए सोमवार को निकलीं और बुधवार शाम को बेटे को लेकर घर लौटीं। निजामाबाद से नेल्लोर की दूरी करीब 700 किमी है।

रजिया ने लॉकडाउन में बाहर निकलने के लिए पुलिस से अनुमति ली थी। नेल्लोर पहुंचने तक उन्हें रास्ते में कई जगहों पर रुकना पड़ा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को कन्विंस करते हुए नेल्लोर तक की यात्रा तय की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आसान नहीं था। 48 साल की महिला रजिया बेगम ने बताया कि मेरा छोटा परिवार है। दो बेटे हैं। पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और छोटा बेटा निजामुद्दीन अभी पढ़ाई कर रह है। वह डॉक्टर बनना चाहता है। वह नेल्लोर में था।

रजिया ने बताया, 'एक महिला के लिए टू-व्हीलर पर ये सफर आसान नहीं था, लेकिन बेटे को वापस लाने की मेरी इच्छाशक्ति के आगे डर भी गायब हो गया। मैंने रोटी पैक कीं और निकल पड़ी। रात में कोई ट्रैफिक नहीं, सड़कें खाली थीं। इससे डर जरूर लगा, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी।' रजिया हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निजामाबाद स्थित एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर हैं। रजिया ने लॉकडाउन में बाहर निकलने के लिए पुलिस से अनुमति ली थी। नेल्लोर पहुंचने तक उन्हें रास्ते में कई जगहों पर रुकना पड़ा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को कन्विंस करते हुए नेल्लोर तक की यात्रा तय की।

निजामुद्दीन दोस्त को छोड़ने गया था, वहीं फंस गया

रजिया बेगम ने बताया कि निजामुद्दीन 12 मार्च को अपने दोस्त को छोड़ने नेल्लोर गया था। इसी बीच कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू हो जाने के बाद वह घर वापस नहीं आ सका। नेल्लोर से बेटे की वापसी की कोई राह न पाकर रजिया ने बोधान के एसीपी से संपर्क साधा और उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने मुझे यह सफर करने की परमिशन दी और पास जारी किया। पुलिस से अनुमति पत्र लेकर रजिया ने अपनी स्कूटी से ही नेल्लोर जाने का फैसला किया। वह 7 अप्रैल को नेल्लोर पहुंच गई। निजामुद्दीन को साथ लेकर वह तुरंत वहां से निकल पड़ी और 8 अप्रैल को बोधान वापस लौट आई। इस दौरान रजिया ने स्कूटी से तकरीबन 1400 किमी की दूरी तय की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग