आज एक समय में दुनिया में कई बीमारियां हैं जिनके नाम तक हमें नहीं पता हैं। लेकिन हीमोफीलिया एक ऐसी बीमारी हैं जिसके बारे में लोग अब जानने लगे हैं। आप इस बीमारी के बारे में जानते होंगे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हीमोफीलिया को 'शाही बीमारी' भी कहा जाता हैं। क्योंकि इसका संबंध ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया से हैं। महारानी विक्टोरिया को ही यह बीमारी सबसे पहले हुई थी। कहते हैं कि महारानी उस खतरनाक बीमारी की पहली शिकार थीं और उसके बाद से उस रोग को 'रॉयल डिजीज' यानी 'शाही बीमारी' कहा जाने लगा।
![आखिर क्यों इस जानलेवा रोग को कहा जाता हैं 'शाही बीमारी' weird new,weird information,hemophilia,royal disease,queen victoria]()
दरअसल, महारानी विक्टोरिया हीमोफीलिया की शिकार थीं। इसके बारे में तब पता चला था जब ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य एक के बाद एक इस बीमारी की चपेट में आने लगे। शाही परिवार के कई सदस्यों के हीमोफीलिया से पीड़ित होने के कारण ही इसे 'शाही बीमारी' की संज्ञा दी गई।
महारानी विक्टोरिया की दो बेटियों और एक बेटे को यह बीमारी हो गई थी। इसकी वजह से ही उनके बेटे प्रिंस लियोपोल्ड की मौत एक दुर्घटना के बाद रक्तस्राव से हो गई थी। उस समय उनकी उम्र महज 30 साल थी। बाद में जब महारानी की दोनों बेटियों की शादी अलग-अलग देशों के राजाओं और राजकुमारों से हुई तो यह बीमारी आनुवांशिक तौर पर दूसरे देशों में भी फैल गई। आज कई देशों के लोग हीमोफीलिया से पीड़ित हैं।