न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंडे खाने की शर्त ने ली इस युवक की जान, जाने पूरा मामला

जौनपुर में सोमवार को हंसी-हंसी में लगी शर्त ने एक युवक की जान ले ली। मामला यूपी के जौनपुर के बीबीगंज बाजार का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Nov 2019 12:51:58

अंडे खाने की शर्त ने ली इस युवक की जान, जाने पूरा मामला

जौनपुर में सोमवार को हंसी-हंसी में लगी शर्त ने एक युवक की जान ले ली। मामला यूपी के जौनपुर के बीबीगंज बाजार का है। यहां अंडे और शराब की शर्त जीतने के चक्कर में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ गई। उसने 50 अंडे खाने पर 2000 रुपये की शर्त लगाई थी, लेकिन 42वां अंडा खाते ही युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए तुरंत उसे लखनऊ के पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव (42) ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाते थे। वह शुक्रवार की शाम बीबीगंज बाजार में एक साथी के साथ अंडा खाने के लिए गए थे। वहां कौन कितने अंडे खा सकता है, इस पर चर्चा छिड़ी और शर्त लग गई। 50 अंडा व एक बोतल शराब पीने की शर्त पूरी होने पर 2 हजार रुपया देना तय हुआ। शर्त जीतने के चक्कर में सुभाष ने अंडे खाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसने 41 अंडे खा लिए लेकिन जैसे ही 42वां अंडा खाया वह गिरकर बेहोश हो गया।

सुभाष की हालत बिगड़ती देख वहां मौजूद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। बता दें कि सुभाष ने इसी साल दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से चार बेटियां होने पर बेटे की चाहत में उसने नौ महीने पहले दूसरा विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, उसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत

बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची

लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर

चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में

CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा

दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ

कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा