न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तानाशाह जो शराब से धोता था अपने हाथ, मिली रूंह कंपा देने वाली मौत

चाचेस्कू ने लगातार 25 सालों तक देश पर राज किया और ऐसा किया कि उनके डर से न लोग कुछ बोलते थे और न ही वहां की मीडिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Oct 2019 11:43:34

तानाशाह जो शराब से धोता था अपने हाथ, मिली रूंह कंपा देने वाली मौत

हर व्यक्ति की चाहत होती हैं की उसका नाम इतिहास में अमर हो जाए और लोग उसे याद रखें। लेकिन कभीकभार इसके चक्कर में लोग कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं जिसके लिए लोग उन्हें याद नहीं करते बल्कि कोसते हैं। ऐसा ही एक तानाशाह था रोमानिया का निकोलय चाचेस्कू जिसने 60-70 के दशक में आम लोगों की निगरानी में भी अपनी खुफिया पुलिस लगा दी थी। चाचेस्कू ने लगातार 25 सालों तक देश पर राज किया और ऐसा किया कि उनके डर से न लोग कुछ बोलते थे और न ही वहां की मीडिया। उन्होंने अपना इतिहास बनाने की कोशिश तो की, लेकिन आज रोमानिया का इतिहास ही उनको पसंद नहीं करता।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोमानिया में भारत के राजदूत रह चुके राजीव डोगरा ने बताया कि चाचेस्कू के जमाने में पार्क में बैठे लोगों पर नजर रखने के लिए एक खुफिया एजेंट बैठा रहता था। इसका पता लोगों को न चले, इसलिए वो अखबार में किए एक छेद के सहारे लोगों को देखा करता था। राजीव डोगरा के मुताबिक, चाचेस्कू की मौत के 10 साल बाद भी रोमानिया में लोग डर के साये में जीते थे। वह अपनी परछाई से भी घबराते थे और सड़क पर चलते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखा करते थे कि कहीं कोई जासूस उनका पीछा तो नहीं कर रहा।

weird news,weird information,weird person,interesting facts,romania dictator nicolae ceausescu

बीबीसी के मुताबिक, रोमानिया में लोग चाचेस्कू को 'कंडूकेडर' के नाम से जानते थे, जिसका मतलब होता था 'नेता', जबकि उनकी पत्नी एलीना को रोमानिया की राष्ट्रमाता का खिताब दिया गया था। कहते हैं कि तानाशाही का आलम ये हो गया था कि जब कोई दो टीमों के बीच फुटबॉल मैच होता था तो एलीना यह तय करती थीं कि जीत किस टीम की होगी और वो मैच टीवी पर प्रसारित किया जाएगा या नहीं।

कहते हैं कि चाचेस्कू ने पूरे देश में गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसके पीछे उद्देश्य ये था कि वह रोमानिया की जनसंख्या को बढ़ाना चाहते थे, ताकि वह अपने देश को एक विश्व शक्ति बना सकें। हालांकि उन्होंने तलाक पर प्रतिबंध तो नहीं लगाया था, लेकिन उसे इतना मुश्किल बना दिया था कि लोग तलाक ले-दे ही नहीं पाते थे।

weird news,weird information,weird person,interesting facts,romania dictator nicolae ceausescu

यह भी कहा जाता है कि चाचेस्कू को साफ-सफाई की ऐसी 'बीमारी' थी कि वह एक दिन में 20-20 बार अपने हाथ धोते थे और वो भी शराब से। दरअसल, वो डरते थे कि कहीं उन्हें इन्फेक्शन न हो जाए। इस हाथ धोने की 'बीमारी' का आलम ये था कि जब वो साल 1979 में ब्रिटेन गए थे महारानी एलिजाबेथ से मिलने, तब भी वह हर एक व्यक्ति से हाथ मिलाने के बाद शराब से अपना हाथ धोते थे। यहां तक कि उनके बाथरूम में सिर्फ हाथ धोने के लिए ही शराब की बोतल रखवा दी गई थी।

चाचेस्कू की तानाशाही इस कदर बढ़ चुकी थी कि रोमानिया में लोगों को ढंग से खाना तक नहीं मिलता था, लेकिन फल-सब्जियों और मांस का दूसरे देशों में निर्यात होता था। बाद में इसी तानाशाही के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई और जगह-जगह विद्रोह किए। इसका नतीजा ये हुआ कि 25 दिसंबर, 1989 को चाचेस्कू और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई, जिसके बाद चाचेस्कू और एलीना को गोली मार कर हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया। इसी के साथ निकोलय चाचेस्कू की तानाशाही का भी अंत हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान