दुनिया में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहती होगी। लेकिन जरा सोचिये की आपकी खूबसूरती कहीं आपको ही परेशानी में डाल दे तो। जी हां, ऐसा ही कुछ देखने को मिला उरुग्वे के पेसेंदू शहर में, जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक महिला का चालान सिर्फ इसलिए काट दिया कि वह खूबसूरत थी। आइये जानते हैं इस पूरे मामले की जानकारी।
![महिला की खूबसूरती बनी उसके लिए परेशानी, ट्रैफिक पुलिस ने किया कुछ ऐसा जो आप सोच भी नहीं सकते weird news,weird incident,flirty traffic policeman,woman fined for excessive beauty]()
दरअसल, यहां एक महिला अपनी बाइक से कहीं जा रही थी। इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और यह कहकर चालान काट दिया कि आपको देखकर सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला के काटे चालान पर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। उसने स्पेनिश भाषा में चालान पर लिखा 'ती अमो', जिसका मतलब होता है मैं आपसे प्यार करता हूं।
![महिला की खूबसूरती बनी उसके लिए परेशानी, ट्रैफिक पुलिस ने किया कुछ ऐसा जो आप सोच भी नहीं सकते weird news,weird incident,flirty traffic policeman,woman fined for excessive beauty]()
महिला ने जब चालान को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी को फ्लर्ट करने वाला बताया तो कुछ ने उसे नौकरी से निकालने की भी बात कह डाली। जब यह बात ऊपर तक पहुंची तो ट्रैफिक अफसर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए। माना जा रहा है कि अगर जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसे निलंबित किया जा सकता है या उसकी नौकरी भी जा सकती है।