आजकल देखा जा रहा हैं कि लोग ऑनलाइन कई ऐसे चैलेंज करते है जो सभी को हैरान करते हैं और दूसरों को भी करने के लिए कहते हैं। लेकिन यह चैलेंज कब भारी पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक चैलेंजमें जिसने उस व्यक्ति की जान ले ली। तो आइये जानते हैं इस झकझोर देने वाली घटना के बारे में।
![इस ऑनलाइन चैलेंज की वजह से शख्स को मिली मौत, घटना झकझोर देगी आपको weird news,weird incident,china news,online challenge,drinks cooking oil and alcohol]()
इंटरनेट सनसनी बनने के लिए 29 साल के इस शख्स ने जो कुछ किया उससे उसकी जान पर ही बन आई। चलिए जानते हैं खेल-खेल में इस आदमी ने ऐसा कौन सा जानलेवा चैलेंज लिया जिसके कारण उसको अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। नॉर्थईस्ट चीन के रहने वाले चू ने 3 महीने तक एल्कोहल के साथ कुकिंग ऑयल पी लिया। चू ने ऑनलाइन सेलिब्रिटी बनने के लिए लाइव चैलेंज लिया जिसमें इसने एल्कोहल के साथ कैन भरकर कुकिंग ऑयल यानि रिफाइंड पिया।
चू ने तीन महीने तक ऐसा किया जिसमें वे एल्कोहल, स्प्राउट्स, कुकिंग ऑयल और वो सब पीते थे जो उनके फैंस उन्हें पीने के लिए रिक्वेस्ट करते थे। तीन महीने तक चू ऐसा करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव हुए। इसके एवज में चू के फैंस उन्हें पैसा भी देते थे। चू को बेशक इस दौरान पेट में दर्द होता था लेकिन वो उसे नजरअंदाज कर देते थे, लेकिन अब चू इस दुनिया में नहीं है। चू इस खेल या चैलेंज के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठा। हालांकि अब चू की वीडियो ऑनलाइन हटा दी गई है।