न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों से आगे निकलने पर महिला साइकिलिस्ट के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, घटना हैरान करने वाली

बेल्जियम में होने वाली रेस प्रतियोगिता के दौरान जब महिलाओं को सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि इसमें शिरकत करने वाली निकोल हेनस्लमन पुरुष प्रतिस्पर्धियों के काफी नजदीक पहुंच गई थीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Nov 2019 9:59:09

पुरुषों से आगे निकलने पर महिला साइकिलिस्ट के साथ  हुआ ऐसा बर्ताव, घटना हैरान करने वाली

इस दुनिया में सभी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं लेकिन आज भी ऐसे कई मामले सामने आते हैं जब महिलाएं पुरुषों से आगे निकलती हैं तो उन्हें रोकने के लिए कई रोक लगाई जाती हैं।ऐसा ही कुछ देखने को मिला बेल्जियम में होने वाली रेस प्रतियोगिता के दौरान जब महिलाओं को सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि इसमें शिरकत करने वाली निकोल हेनस्लमन पुरुष प्रतिस्पर्धियों के काफी नजदीक पहुंच गई थीं। ये रेस बीते शनिवार को हुई थी और इसका आयोजन ओमलूप हेट न्यूजब्लाद नाम की संस्था ने किया था।

weird news,weird incident,belgium news,woman cyclist stopped midway,woman overtakes men competitors

संस्था के रेस मार्शल ने निकोल को 35 किलोमीटर के बाद उस वक्त रोक लिया जब वो तेजी से बढ़त लेते हुए पुरुष प्रतिस्पर्धियों के पास पहुंचने वाली थीं। हेनस्लमन की स्पीड को काफी तेज माना गया। इस रेस में शामिल होने वाले पुरुषों को महिलाओं से दस मिनट पहले ही आगे जाने दिया। इसके बावजूद 123 किलोमीटर की इस रेस में निकोल उनके काफी करीब आ गईं। जब निकोल को रोका गया तब वो महिला प्रतिभागियों से दो मिनट आगे निकल गईं थीं। उन्हें कहा गया कि वो कुछ देर इंतजार करें ताकि पुरुषों के लिए हो रही रेस में शामिल होने वाले आगे निकल सकें।

साइकलिंग न्यूज नाम की वेबसाइट को निकोल ने बताया "हम देख सकते थे कि आगे पुरुषों की रेस में शामिल होने वाले एंबुलेंस थे। हमें पांच-सात मिनट तक रुकना पड़ा और इस कारण हमारे लिए मौके कम हुए।" इसके बाद जब महिला प्रतिभागी निकोल के नजदीक आईं तो उन्हें फिर से रेस शुरू करने की इजाजत दी गई लेकिन रुकने का खामियाजा निकोल को भुगतना पड़ा।

वो फिर अपनी पुरानी गति नहीं पकड़ पाईं और 74वें स्थान पर आईं। रेस में पहला स्थान चन्ताल ब्लैक को मिला। निकोल कहती हैं, "हम पुरुषों के काफी नजदीक थे इस कारण उनसे दूरी बनाए रखने के लिए हमें रोका गया।" लेकिन इसके बाद निकोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मजाक करते हुए लिखा, "शायद मैं और मेरे साथ की अन्य महिलाएं ज्यादा तेज थीं या फिर कहें कि पुरुष काफी स्लो थे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!