न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसीबत आने से पहले छलक पड़ते हैं मां दुर्गा की प्रतिमा के आंसू, अपने आप में अनोखा शक्तिपीठ

हम बात कर रहे हैं  देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक महत्वपूर्ण स्थान हिमाचल प्रदेश के ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के बारे में। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Sep 2018 11:49:04

मुसीबत आने से पहले छलक पड़ते हैं मां दुर्गा की प्रतिमा के आंसू, अपने आप में अनोखा शक्तिपीठ

आपने देश में स्थित मंदिर-मस्जिद से जुड़े कई चमत्कारों के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसा ही एक चमत्कार आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें मुसीबत आने से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा से आंसू बहने लगते हैं। हम बात कर रहे हैं देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक महत्वपूर्ण स्थान हिमाचल प्रदेश के ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के बारे में। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नगरकोट नाम के स्थान पर स्थित है ब्रजेश्वरी देवी का मंदिर। इसीलिए इस मंदिर को नगर कोट की देवी, कांगड़ा देवी और नगर कोट धाम भी कहा जाता है। देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक इस स्थान को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इसीलिए इसका वर्णन माता दुर्गा की स्तुति में भी किया गया है। ऐसा माना जाता है इस मंदिर का निर्माण पांडव द्वारा किया गया था।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी सती ने जब उनके पिता दक्ष द्वारा किए यज्ञ में अपमानित होने के कारण उसी यज्ञकुण्ड में अपने प्राण त्याग दिए थे, तब क्रोधित भगवान शंकर ने उनके मृत शरीर को लेकर पूरे ब्रह्मांड के चक्कर लगाते हुए तांडव करना प्रारंभ कर दिया। उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को 51 भागों में विभाजित कर दिया था। उन्हीं अंगों में से देवी का बांया वक्ष इस स्थान पर गिरा था। तभी से ये स्थान देवी के शक्तिपीठ के रूप में स्वीकार किया गया।

इस मंदिर में माता एक पिण्डी के रुप में विराजमान हैं, यहीं पर देवी की पिंडी के साथ भगवान भैरव की भी एक चमत्कारी मूर्ति स्थापित है। कहते हैं कि जब इस स्थान पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो भैरव की मूर्ति से आंसू और पसीना बहने लगता है। भक्तों का दावा है कि यहां पर ये चमत्कार कई बार देखा है। कहते हैं कि 1976-77 में इस मूर्ति में आंसू व शरीर से पसीना निकला था, उसी के बाद कांगड़ा में भीषण अग्निकांड हुआ था और काफी दुकानें जलकर राख हो गई थीं। इसके बाद से ही आपदा को टालने के लिए यहां हर वर्ष नवंबर व दिसंबर के मध्य में भैरव जयंती मनाई जाती है। इस दौरान पाठ और हवन किया जाता है।
सुनने में आता है कि 10वीं शताब्दी तक ब्रजेश्वरी देवी मंदिर बहुत ही समृद्ध था। बाद के समय में इस मंदिर पर विदेशी आक्रमणकारियों ने कई बार आक्रमण किया। सन 1009 में मुहम्मद गजनी ने इस मंदिर को पूरी तरह तबाह कर दिया था। वो मंदिर के चांदी से बने दरवाजे तक उखाड़ कर ले गया था। माना तो यही जाता है कि गजनी ने करीब पांच बार मंदिर पर हमला कर उसे लूटा था। उसके बाद 1337 में मुहम्मद बीन तुगलक और पांचवी शाताब्दी में सिंकदर लोदी ने भी इसे लूटा और तबाह किया। इस तरह मंदिर का कई बार निर्माण होता रहा। ऐसी भी कहानियां सुनाई देती हैं कि एक बार मुगल सम्राट अकबर यहां आया था और उसने इस मंदिर के पुन: निर्माण में सहयोग भी दिया था। आखिर में 1905 में एक भंयकर भूकंप में मंदिर पूरी तरह नष्ट हो गया था जिसके बाद 1920 में वर्तमान मंदिर का पुन: निर्माण किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज