न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड की तलाश में स्विटजरलैंड की जगह पाकिस्तान पहुंच गया शख्स, गिरफ्तार

पाकिस्तान के अधिकारियों ने घुसपैठ के आरोप में सोमवार को दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन भारतीयों पर अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश करने का आरोप है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Nov 2019 2:25:04

गर्लफ्रेंड की तलाश में स्विटजरलैंड की जगह पाकिस्तान पहुंच गया शख्स, गिरफ्तार

पाकिस्तान के अधिकारियों ने घुसपैठ के आरोप में सोमवार को दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन भारतीयों पर अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश करने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए भारतीय प्रशांत वैंदम है और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वही दूसरे शख्स की पहचान दारीलाल के तौर पर हुई है और वह तेलंगाना का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रशांत अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने स्विटजरलैंड जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे गलती से पाकिस्तान पहुंच गए। अब चोलिस्तान की जेल में बंद हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत वैंदम लंबे वक्त से फेसबुक पर एक लड़की से डेटिंग कर रहे थे। दोनों के बीच मिलने की बात हुई थी। इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए प्रशांत ने स्विटजरलैंड जाने की बात कही थी। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंच गए।

सोमवार देर रात प्रशांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह तेलुगू में अपने माता-पिता से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें एक महीने के अंदर पाकिस्तान की जेल से छूटने की उम्मीद है।

वही प्रशांत के पिता बाबूराव का कहना है कि प्रशांत अपनी प्रेमिका (स्वप्निका) के लिए पागल था और इसी विषय को लेकर उसका घरवालों से भी विवाद हुआ था। इसी के बाद वह दो साल से लापता हो गया। उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं मिला। बाबूराव ने आगे बताया कि जब प्रशांत बैंगलुरु में काम करता था तब उसका परिचय स्वप्निका से हुआ था। वहीं वह यह भी कह रहे हैं कि प्रशांत आखिर पाकिस्तान कैसे पहुंच गया उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। बाबूराव का कहना है कि वह अवसादग्रस्त हो गया था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। मंगलवार को ये सारी बातें बाबूराव ने माधापुर पुलिस को बताई। बाबूराव ने पुलिस से विनती करते हुए कहा कि उनके बेटे को किसी तरह वे सकुशल ले आए। वहीं दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि वह प्रेमिका की खोज में गूगल मैप देखते हुए पाकिस्तान पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब