अक्सर देखा जाता हैं कि कुछ लोग हसीं पलों को कैद करने के लिए और उन्हें देखने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक लड़की ने जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं थेरेसे मरकेल की जो फोटो क्लिक करने के लिए झाड बनी। पूरा माजरा बेहद ही हैरान (Amaze) करने वाला हैं और आपके चहरे पर मुस्कान ला देगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
![आखिर क्यों इस लड़की को बनना पड़ा एक पेड़, वजह ला देगी आपके चहरे पर मुस्कान weird news,weird incident,girl costume like tree,girl to click her sister photos,twitter,social media]()
इस महिला को इसलिए झाड़ का वेश धारण करना पड़ा, क्योंकि उसे अपनी बहन की चुपके से उस वक्त तस्वीरें क्लिक करनी जब उसे एक लड़का प्रपोज (Prapose) करने वाला था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। झाड़ बनकर फोटो क्लिक करने वाली लड़की का नाम थेरेसे मरकेल (Therese Merkel) है और उसने मंगलवार को ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि महिला ने हरे पत्तों से बनी ड्रेस पहनी हुई हैं।
दूसरी तस्वीर कपल की है, जहां लड़का लड़की को प्रपोज कर रहा है। ट्विटर (Twitter) पर तस्वीर पोस्ट करने के बाद उन्होंने लिखा- ''इस हफ्ते मेरी बहन ने सगाई की। इस पल को कैद करने के लिए मैं पेड़ की झाड़ी बन गई।'' उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हुई। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।