न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी में दुल्हन के सामने दूल्हे को दिया ऐसा गिफ्ट, वहां खड़े सभी मेहमानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई

शादी में गिफ्ट के तौर पर गुलदस्ता, कपड़े, पैसे आदि देते हुए तो आपने बहुत बार देखा होगा लेकिन लेकिन तमिलनाडु में एक शख़्स को उसकी शादी में दोस्तों ने अनूठा उपहार दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 4:21:56

शादी में दुल्हन के सामने दूल्हे को दिया ऐसा गिफ्ट, वहां खड़े सभी मेहमानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई

शादी में गिफ्ट के तौर पर गुलदस्ता, कपड़े, पैसे आदि देते हुए तो आपने बहुत बार देखा होगा लेकिन लेकिन तमिलनाडु में एक शख़्स को उसकी शादी में दोस्तों ने अनूठा उपहार दिया। कुड्डलूर में दूल्हे को उसके दोस्तों ने विवाह समारोह में पांच लीटर पेट्रोल उपहार स्वरूप दिया। तमिल टीवी चैनल ‘पुथिया तलाईमुरई’ की खबर के अनुसार यहां विवाह समारोह के दौरान जब नवदंपती मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे तभी दूल्हे के दोस्त पांच लीटर पेट्रोल की केन लेकर वहां पहुंच गये। दोस्त की इस मस्ती भरी हरकत से नवदंपत्ति के साथ साथ वहां खड़े सभी मेहमानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चैनल ने इस घटना का 39 सैकंड का वीडियो दिखाया। तमिलनाडु में पेट्रोल के दाम 85.15 रुपये प्रति लीटर हैं। दूल्हे के दोस्तों ने कहा कि इतना महंगा पेट्रोल उपहार के रूप में जरूरत की वस्तु बन गया है।

मुंबई में 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया पेट्रोल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इसके बाद यहां पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया। दूसरी ओर डीजल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसके दाम सोमवार को 78.33 रुपये प्रति लीटर हो गए। वहीं शनिवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। यहां पेट्रोल 89.01 रुपये प्रति लीटर बिका था। वहीं 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में डीजल के दाम शनिवार को 78.07 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

अभी और बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

यह है कंपनियों का तर्क

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।

tamil nadu,petrol,married couple,petrol,diesel

योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को आगाह किया कि देशभर में महंगाई पर अगर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो अगले आम चुनाव में मोदी सरकार के लिये यह महंगा साबित होगा। उन्होंने यह भी कह दिया कि वह 2019 में भाजपा के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे, जैसा 2014 के चुनाव में सक्रियता से प्रचार किया था। उन्होंने यह बात एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा ‘कई लोग मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हैं, लेकिन अब उसमें सुधार की आवश्यकता है। महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है और मोदीजी को शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। ऐसा करने में विफल रहने पर महंगाई की आग मोदी सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी।’

महंगाई को कम करने के लिये कदम उठाना शुरू करना होगा

- उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पेट्रोल और डीजल की कीमत समेत महंगाई को कम करने के लिये कदम उठाना शुरू करना होगा।
- रामदेव ने उस सवाल को टाल दिया कि क्या उनका मोदी सरकार में अब भी विश्वास है जैसा उन्होंने 2014 में जताया था।
- उन्होंने कहा कि वह मध्यमार्गी हैं और वह न तो दक्षिणपंथी हैं और न ही वामपंथी हैं। किसी को भी उन्हें कुरेदना नहीं चाहिए क्योंकि उन्होंने कई अहम मुद्दों पर ‘मौन योग’ धारण कर लिया है।
- रामदेव ने यह भी कहा कि वह प्रखर राष्ट्रवादी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के लिये प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं क्यों करूंगा। मैं उनके लिए प्रचार नहीं करूंगा। मैं राजनीति से अलग हो चुका हूं। मैं सभी दलों के साथ हूं और मैं निर्दलीय हूं।’
- योग गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना लोगों का ‘मौलिक अधिकार’ है।
- रामदेव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शुरू करके और कोई बड़ा घोटाला नहीं होने देकर उन्होंने ‘अच्छा काम’ किया है।
- उन्होंने कहा कि सरकार को पेट्रोल और डीजल को माल एवं सेवा कर के दायरे में लाना चाहिए और उन्हें इसे सबसे निचली श्रेणी में लाना चाहिये क्योंकि लोगों की जेब खाली हो रही है।
- उन्होंने कहा कि राजस्व हानि की वजह से देश चलना बंद नहीं हो जाएगा और इसकी भरपाई अमीरों पर अधिक कर लगाकर की जा सकती है।
- रामदेव ने यह भी कहा कि बलात्कार के बढ़ते मामलों की वजह से कुछ लोगों द्वारा भारत को ‘रेप कैपिटल’ बताया जाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने में योग मदद कर सकता है।
- उन्होंने कहा कि ‘नग्नता’ बढ़ते अपराध के लिये जिम्मेदार कारणों में से एक है और वह इसका समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘मैं आधुनिक हूं, लेकिन आधुनिकता का मतलब यह नहीं है कि आप नग्नता में शामिल हों। हम सभ्य समाज में रह रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप