इंसानी चेहरे वाली मछली को देख आपके भी उड़ जायेंगे होश, वीडियो हो रहा है वायरल
चीन में एक ऐसी मछली देखी गई है जिसका चेहरा इंसानों की तरह दिखता है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 11 Nov 2019 10:04:37
मछलियां तो हमने कई देखी है लेकिन अगर हम आपसे कहे कि क्या आपने कभी ऐसी मछली देखी है, जिसका मुंह इंसान जैसा हो? ये सवाल सुनते की आपका सिर चकरा जायेगा और आप गहन सोच में पड़ जायेंगे लेकिन हम बता दे कि चीन में एक ऐसी मछली देखी गई है जिसका चेहरा इंसानों की तरह दिखता है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी चीन के एक गांव के पास तालाब में एक स्कूल टीचर क्यू झिंहुआ ने इंसानी चेहरे जैसी मछली देखे जाने का दावा किया है। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। ये वीडियो बनाने वाले स्कूल टीचर का कहना है कि उन्होंने यहां से गुजरते हुए ये मछली देखी। पहले तो वह इसे खाने के लिए पकड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में इसका चेहरा देखने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि पानी में एक मछली तैर रही है, उसका चेहरा थोड़ा बाहर की ओर निकला हुआ है। चेहरे को गोर से देखे तो वह इंसान के चेहरे से मिलता जुलता है। मछली के चेहरे पर दो काले डॉट दिख रहे हैं, जो आंख जैसी लग रही हैं। दो सीधी लाइन, नाक जैसी लग रही है। देखने में ये बिल्कुल इंसानी चेहरे जैसा लगता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंसानी चेहरे वाली मछली के इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।