चीनी सोशल ऐप टिकटॉक (TikTok) को इन दिनों युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मौजूदा समय में ये ऐप सभी सोशल नेटवर्किंग ऐप (Social Networking App) को कड़ी टक्कर दे रही है। टिकटॉक की बढ़ती लोकप्रियता ने सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी फेसबुक (Facebook) के लिए भी सिरदर्द बन गई है। खबरों के मुताबिक टिकटॉक के बिजनेस मॉडल को समझने के लिए मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने सीक्रेट अकाउंट बनाया है।
बज फिड न्यूज के मुताबिक टिकटॉक मॉडल को तोड़ने और उसको समझने के लिए फेसबुक के सह-संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस चीनी शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप पर एक सीक्रेट अकाउंट बनाया है। अकाउंट अभी तक वेरिफाइ नहीं हो पाया है, लेकिन 'एट द रेट फिंकड' हैंडल का इस्तेमाल करने वाला यह अकाउंट जुकरबर्ग के बाकी सोशल मीडिया के अकाउंट ट्विटर की तरह है।
![Facebook के लिए सिरदर्द बना TikTok, मार्क जुकरबर्ग ने उठाया ये सीक्रेट कदम! facebook,mark zuckerberk,tiktok,tiktok social app,short video app tiktok,tiktok users,india,america]()
टिकटॉक पर 'एट द रेट फिंकड' हैंडल से एक भी पोस्ट नहीं किया गया है। लेकिन इस अकाउंट के 4,055 फॉलोअर्स हैं। अकाउंट वर्तमान में एरियाना ग्रांडे और सेलेना गोमेज जैसी 61 हस्तियों को फॉलो करता है। फॉलो करने के मामले में ज्यादातर टिकटॉक सुपरस्टार जैसे लोरेन ग्रे और जैकब साटरेरियस शामिल हैं।
खबर में कहा गया है कि 2016 में जुकरबर्ग ने कैलिफोर्निया में फेसबुक के मेनलो पार्क मुख्यालय में म्यूजिकली के कॉफाउंडर एलेक्स झू को आमंत्रित किया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत सफल नहीं हो सकी थी।
भारत में काफी लोकप्रिय टिकटॉक, 80 में से 20 करोड़ सिर्फ भारतीय यूजर्स वर्ष 2017 में म्यूजिकली को चाइना की दिग्गज कंपनी बाइट डांस ने 80 करोड़ डॉलर की कीमत देकर खरीद लिया और अपनी डोउयिन वीडियो एप के साथ मिलाकर इसे टिकटॉक नाम दिया। वर्तमान में वैश्विक तौर पर टिकटॉक के 80 करोड़ यूजर्स हैं, जिसमें से 20 करोड़ सिर्फ भारत से हैं।
इंस्टाग्राम ने लांच किया वीडियो-म्यूजिक रिमिक्स फीचर 'रिल्स'टिकटॉक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने एक नया वीडियो-म्यूजिक रिमिक्स फीचर 'रिल्स' लॉन्च किया। 'रिल्स' की मदद से यूजर्स 15 सैंकेड की म्यूजिक क्लिप बनाकर उसे स्टोरी के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।