खेत में सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, लेकिन निकला कुछ ऐसा देखकर सब हुए हैरान, VIDEO वायरल
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh ) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक प्रैंक वीडियो शेयर किया है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 14 Oct 2019 3:38:11
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh ) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक प्रैंक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देख सकते है कि एक शख्स खेतों में हाथ डाले हुए है, और कुछ इस तरह शो कर रहा है जैसे वह किसी खतरनाक सांप को पकड़ रहा हो। पीछे खूब हल्ला मच रहा है, और ये शख्स पूरे ध्यान के साथ सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तभी उस शख्स के हाथ में कुछ चीज आती है जिसकों वह धीरे-धीरे बाहर निकालता है। वही पीछे खड़े लोग ये देखने में इच्छुक रहते है कि आखिर उसके हाथ में क्या है। लेकिन जो चीज बाहर आती है, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया।