न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ धरती ही नहीं आसमान से भी बरसती हैं यहां आग

आज इस कड़ी में हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं वह अपने अनोखे वातावरण के लिए जाना जाता हैं और यह दुनिया की सबसे गर्म जगह हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 1:21:08

सिर्फ धरती ही नहीं आसमान से भी बरसती हैं यहां आग

यह दुनिया कई विचित्र जगहों से भरी हैं जिनमें से कई के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। जब भी कभी किसी अनोखी जगह के बारे में पता चलता हैं तो बहुत हैरानी होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं वह अपने अनोखे वातावरण के लिए जाना जाता हैं और यह दुनिया की सबसे गर्म जगह हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तरी अफ्रीकी देश इथियोपिया में स्थित 'डानाकिल डिप्रेशन' के बारे में। इसका एक हिस्सा इरीट्रिया से भी मिलता है।

सिर्फ धरती ही नहीं आसमान से भी बरसती हैं यहां आग

ये ऐसी जगह है, जहां धरती के अंदर भी आग लगी हुई और आसमान से भी 'आग' ही बरसती है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप धरती पर नहीं बल्कि किसी दूसरे ग्रह पर पहुंच गए हों। सचमुच यह बेहद ही रहस्यमय और चकित कर देने वाली जगह है। यह सबसे सूखी और धरती पर सबसे नीची जगह भी है। सालों भर यहां का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है। बारिश तो यहां बस नाममात्र की होती है। सालभर में मुश्किल से यहां 100 से 200 मिलीमीटर ही बारिश होती है।

इस जगह की सबसे खास और रहस्यमय बात ये है कि यहां पर तीन टेक्टॉनिक प्लेट्स मिलती हैं। ये वो प्लेटें हैं, जिन पर हमारे महाद्वीप और महासागर टिके हुए हैं। हालांकि ये प्लेटें हर साल एक से दो सेंटीमीटर एक दूसरे से दूर जा रही हैं। दरअसल, धरती के अंदर इतनी उथल-पुथल मची हुई है कि अक्सर अंदर की आग बाहर निकल आती है। पिघला हुआ लावा यहां बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। यहां बहुत सारे ज्वालामुखी भी हैं, जो तापमान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सिर्फ धरती ही नहीं आसमान से भी बरसती हैं यहां आग

धरती के अंदर लगी आग की वजह से 'डानाकिल डिप्रेशन' में गर्म पानी के कई सोते और झरने हैं। हालांकि यहां इतनी भयंकर गर्मी ही पड़ती है कि कई जगहों पर पानी जमीन से बाहर निकलते ही पलभर में सूख जाते हैं। इस वजह से यहां नमक की कई खदानें हैं। ये नमक ही यहां रहने वाले लोगों की रोजी-रोटी हैं।

माना जाता है कि लाखों साल बाद 'डानाकिल डिप्रेशन' एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो जाएगा और यहां समुद्र का पानी भर जाएगा। हालांकि तब तक धरती पर और क्या-क्या हो, कोई नहीं जानता, लेकिन इतना तो तय है कि जिस रफ्तार से पृथ्वी पर तापमान बढ़ता जा रहा है, सैकड़ों साल बाद शायद 'डानाकिल डिप्रेशन' रहने लायक जगह ही ना बचे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत