यूक्रेन के गुटिरिवका नाम की जगह पर चोरों द्वारा कार में सेक्स कर रहे एक कपल को गोलियों से भून दिया गया और उनकी SUV कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में एक स्थानीय कोर्ट ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास और सह आरोपी को 12 साल की जेल की सजा सुनाई है। जून 2016 में हुई घटना के 1 साल बाद जब चोरों ने Volkswagen SUV के पार्ट्स अलग-अलग बेचने शुरू कर दिए तो उनका अपराध उजागर हुआ। पुलिस ने 36 साल के रसलन क्लेमेन्चुक और 39 साल के गेन्नेडी एन्ड्रीव को गिरफ्तार कर लिया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता रसलन बिरयुकोव ने कहा कि गोली मारने के बाद चोरों ने कपल को जिंदा दफना दिया था। दफनाए जाने के दौरान प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे।
![कार में शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, चोरों ने गोली मारकर जिंदा दफनाया love making,couple,shot,thieves,steal,car,weird news in hindi]()
पोल्तावा रीजनल कोर्ट में बताया गया कि कपल हफ्ते के कुछ खास दिनों में उस जगह पर जाया करता था। अपराधियों को ये बात पता थी और एक दिन घात लगाकर उन्होंने हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एन्ड्रीव ने यूरी के सिर में गोली मारी थी और फिर उनकी प्रेमिका से अपने सोने के गहने देने को कहा था। जैसे ही उन्होंने गहना दिया, उन्हें भी सिर में गोली मार दी गई।
घटना के बाद आरोपी कार को घर ले गए और अपने गैरेज में छिपाकर रखा। घटना के 1 साल बाद आरोपी गेन्नेडी एन्ड्रीव ने कार के पार्ट्स को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, इसके बाद पुलिस को मामले का पता चला। कोर्ट ने गेन्नेडी एन्ड्रीव को आजीवन जेल की सजा सुनाई, जबकि क्लेमेन्चुक जो उस दौरन एन्ड्रीव के साथ था। उसको 12 साल की सजा दी गई।