न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीबाबा की सिंगल्स डे सेल, शुरुआती 14 घंटे में ही 2 लाख करोड़ रु की हुई बिक्री

चीन (China) की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) की सिंगल्स डे सेल (Single Day Sale) के शुरुआती 14 घंटे में तकरीबन 2.04 लाख करोड़ रुपए की बिक्री हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Nov 2019 1:54:23

अलीबाबा की सिंगल्स डे सेल, शुरुआती 14 घंटे में ही 2 लाख करोड़ रु की हुई बिक्री

चीन (China) की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) की सिंगल्स डे सेल (Single Day Sale) के शुरुआती 14 घंटे में तकरीबन 2.04 लाख करोड़ रुपए की बिक्री हो गई। रविवार रात 12 बजे (चीन के समय के मुताबिक) शुरू हुई ऑनलाइन सेल सोमवार आधी रात तक चलेगी। इस हिसाब से पिछले साल की 30 अरब डॉलर की बिक्री का आंकड़ा पार होने की उम्मीद है। कंपनी को एक सेकेंड में मिलने वाले ऑर्डर का आंकड़ा रिकॉर्ड 5.44 लाख पहुंच गया। कंपनी ने बताया 1000 करोड़ रुपए आंकड़ा शुरुआती 1 मिनट 8 सेकेंड में ही छू लिया था। यह 2009 के मुकाबले 1360 गुना ज्यादा है। कंपनी ने उसी साल सिंगल्स डे सेल शुरू की थी।

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से अलीबाबा ग्रोथ के मोर्चे पर इस साल दबाव में है। विश्लेषकों के मुताबिक सिंगल्स डे सेल में भी इस साल सिर्फ 10% ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। पिछले साल 27% रही थी। दूसरी ओर कुछ एनालिस्ट कह रहे हैं कि भारी छूट मिलने पर ग्राहकों की संख्या बढ़ती है, भले ही अर्थव्यवस्था कितने ही खराब दौर में हो। सिंगल्स डे सेल इस साल इसलिए भी अहम है, क्योंकि अलीबाबा हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए आईपीओ के जरिए 15 अरब डॉलर जुटाने की योजना पर भी काम रही है। माना जा रहा है कि सिंगल्स डे सेल के आंकड़े आईपीओ के निवेशकों को लुभाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

2009 में अलीबाबा ने शुरू की थी सिंगल्स डे सेल

बता दे, अलीबाबा ने 2009 में चीन में सिंगल्स डे सेल की शुरुआत की थी। इसका दिन 11 नवंबर इसलिए तय किया गया क्योंकि, इस तारीख में 1111 यानी चार बार सिंगल आता है। अलीबाबा की सिंगल्स डे अब दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल बन चुकी है। अमेरिकी में इसी तरह की सेल साइबर मंडे में पिछले साल 7.9 अरब डॉलर की बिक्री हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका