हर इंसान की जिंदगी में मेहनत और किस्मत का संगम उसे जीत दिलाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला विक्की मिशेल नाम की महिला के साथ जो काफी लम्बे समय से एक साधारण से घर में जीवन यापन कर रही थी। लेकिन अब उनकी किस्मत खुल चुकी हैं क्योंकि महज 131 रुपये की मदद से महिला 31 करोड़ की मालकिन बन चुकी हैं। कनाडा की रहने वाली विक्की मिशेल के लिए यह कहावत सार्थक साबित हो रही हैं कि 'ऊपर वाला जब भी देता, छप्पड़ फाड़ के देता है'। तो आइये जानते है इस महिला की
अनोखी कहानी।
![महज 131 रुपये से महिला बनी 31 करोड़ की मालकिन, लगी लॉटरी, खुली किस्मत weird story,weird news,lottery of 31 crores,canada woman won a big lottery,vickey mishel]()
महिला ने बताया कि वो हमेशा लॉटरी के टिकट खरीदती रहती थीं। इससे पहले उन्होंने 10 पाउंड यानी करीब 878 रुपये जीते थे। इस जीते लिए पैसों से उन्होंने फिर से लॉटरी की टिकट खरीदी, लेकिन उससे सिर्फ वो पांच पाउंड यानी करीब 439 रुपये ही जीत पाईं। उसके बाद इन पैसों से उन्होंने और भी लॉटरी के टिकट खरीदे थे।
19 अगस्त को मिशेल के अकाउंट में सिर्फ डेढ़ पाउंड यानी करीब 131 रुपये ही बचे थे और उससे उन्होंने फिर से लॉटरी की टिकट खरीद ली। इस बार उनके भाग्य ने उनका साथ दिया और वो 36 लाख पाउंड यानी करीब 31 करोड़ 55 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। यह राशि उन्हें किश्तों में 30 साल तक हर महीने आठ लाख 80 हजार रुपये मिलेगी।
![महज 131 रुपये से महिला बनी 31 करोड़ की मालकिन, लगी लॉटरी, खुली किस्मत weird story,weird news,lottery of 31 crores,canada woman won a big lottery,vickey mishel]()
मिशेल के मुताबिक, जब उनके पास नेशनल लॉटरी का ईमेल आया तो उन्हें लगा कि शायद फिर से उन्होंने कोई छोटी-मोटी रकम जीती है, लेकिन जब उन्होंने अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला तो वो दंग रह गईं। मिशेल ने इस बारे में अपने पति को भी बताया तो उनको भी विश्वास नहीं हुआ। फिर उन्होंने नेशनल लॉटरी को फोन कर पुष्टि की।
मिशेल ने बताया कि पहले उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए समझौता करना पड़ता था, लेकिन अब वो अपनी सभी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा एक साधारण से घर में अपना जीवन बिताया, लेकिन अब वो किसी अच्छे घर में शिफ्ट होना चाहती हैं।