न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों लिखी इन लोगों ने नरेन्द्र मोदी को खून से चिट्ठी, वो भी चौथी बार

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के बुंदेलियों ने मंगलवार को चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से चिट्ठी लिखकर भेजी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Dec 2019 10:21:29

आखिर क्यों लिखी इन लोगों ने नरेन्द्र मोदी को खून से चिट्ठी, वो भी चौथी बार

आपने अक्सर कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो प्यार में अक्सर अपने खून से खत लिख बैठते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी घटन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग प्यार में नहीं बल्कि विरोध जताने के लिए खून से खत लिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के बुंदेलियों ने मंगलवार को चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से चिट्ठी लिखकर भेजी है। अबकी बार स्वास्थ्य सेवाएं सुढृढ़ करने की मांग की गई है।

weird news,weird incident,letter to pm modi,bundelis,letter by blood

पृथक बुंदेलखंड़ राज्य की मांग को लेकर अनवरत अनशन कर रहे बुंदेली समाज संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने बताया, "महोबा जिला के गठन के पच्चीस साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ नहीं की गई है। यहां तक कि जिला स्तरीय सरकारी अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही दवाएं ही उपलब्ध रहती हैं। जिला अस्पताल दो सौ बेड के न हो पाने की वजह से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज भी अधर में लटक गया है।"

उन्होंने बताया, "मंगलवार को दो दर्जन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से चिट्ठी लिखकर कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे सकते, तो हमें मौत दे दीजिए, हम तिल-तिल नहीं मरना चाहते।" पाटकर ने बताया कि यह चौथी बार है, जब बुंदेलियों ने प्रधानमंत्री को खून से चिट्ठी लिखी है। इसके पहले तीन बार पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग और अन्य समस्याओं को लेकर भी चिट्ठी लिखी जा चुकी है। उन्होंने बताया, "स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर खून से चिट्ठी लिखने वालों में देवेन्द्र तिवारी, हरिओम निषाद, लालजी त्रिपाठी, कल्लू चौरसिया, अमरचंद्र, डॉ। अजय सरसैया और मोहम्मद अजीम प्रमुख हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!