न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आवारा सांड की हो रही है खूब खातिरदारी, वजह जान आपको भी लगेगा झटका

हरियाणा (Haryana) के कालांवाली में वार्ड नंबर 6 स्थित गली खेत्रपालवाली में एक सांड चार तोला सोना निकल गया। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला ने भूल से सब्जियों के साथ सोना घर से बाहर फेंक दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Oct 2019 11:08:22

आवारा सांड की हो रही है खूब खातिरदारी, वजह जान आपको भी लगेगा  झटका

हरियाणा (Haryana) के कालांवाली में वार्ड नंबर 6 स्थित गली खेत्रपालवाली में एक सांड चार तोला सोना निकल गया। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला ने भूल से सब्जियों के साथ सोना घर से बाहर फेंक दिया। गली में घूम रहे सांड ने सब्जियों के साथ चार तोला सोना भी निगल लिया। परिवार वालों ने जब सोने की खोज घर में करी तो सीसीटीवी कैमरे में पाया गया कि सोना आवारा सांड ने सब्जियों के साथ निगल लिया है।

उसके बाद कड़ी मशक्कत घाटों तलाश करने के बाद परिवारजनों ने सांड की पहचान उसको पकड़ कर घर पर ले आए। उसके बाद परिजनों की ओर से सांड को हरा-चारा, गुड़, केले आदि खिलाकर गोबर के माध्यम से सोना निकलवाने के लिए काफी खातिरदारी कर रहे हैं।

कैसे सोना बना सांड का खाना?

जनकराज निवासी वार्ड नंबर 6 कालांवाली ने बताया कि बीती शुक्रवार को उसका परिवार किसी समारोह में शिरकत करके आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी और पुत्रवधू सोने के ज्वैलरी उतारकर रसोई में कटोरी में रखकर सो गए। इस दौरान रसोई में सब्जी काटने पर छिलकों के नीचे सोने के ज्वैलरी वाली कटोरी छिप गई। जिसे उसकी बुजुर्ग मां ने उस सब्जी के छिलकों व अन्य बची सब्जियों व फल को गली में पशुओं के लिए बनाई जगह पर डाल दिया। जिसके कुछ मिनट बाद फिर जब उसकी बुजुर्ग मां गली में खड़ी थी तो उसकी नजर सोने के चमकते टप्स पर पड़ी तो उन्होंने वहां से टप्स को उठाकर परिवारजनों को दिखाया तो उन्हें पता चला कि रसोई में तो उन्होंने सोने के ज्वैलरी रखी थी। लेकिन रसोई में जाकर देखा तो वहां पर ज्वैलरी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि सोने की ज्वैलरी सब्जियों के कचरे के साथ बाहर फेंक दी और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक आधी पूंछ कटे सांड ने निगला हैं। इसके बाद परिजनों ने आधी पूंछ कटे होने की निशानी पर कई गलियों में सांड की तीन घंटे तलाश की।

घर वालों को नहीं मिली सफलता

शनिवार साढ़े तीन बजे आवारा सांड किसी गली में खुली जगह पर बैठा हुआ पाया गया। जिसके बाद आवारा सांड को इंजेक्शन लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद घर के पास खाली प्लाट में लाकर बांधा गया और चिकित्सक के अनुसार सांड को हरा-चारा, गुड़, केले आदि खिलाकर गोबर के माध्यम से सोना निकलवाने के लिए काफी खातिरदारी की गई। लेकिन अभी तक सफलता न मिलने पर प्रयास जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान