यह दुनिया अपनेआप में कई रहस्य छिपाए हुए हैं जिनके बारे में जानकार बहुत हैरान होती हैं। ऐसे ही एक गांव के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जहां इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अंधे हैं। हम बात कर रहे हैं मैक्सिको के प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में ‘टिल्टेपैक’ नामक गांव की। इस गांव में करीब 60 झोपड़ियां हैं जहां 300 के करीब रैड इंडियन रहते हैं। कोई रौशनदान या खिड़की नहीं होती। यहां पैदा होने वाले बच्चे आम बच्चों की तरह पूरी तरह सामान्य होते हैं लेकिन कुछ सप्ताह के बाद ही वे भी अंधे हो जाते हैं।
![अनोखा गांव जहां इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी हैं अंधे weird news,weird village,interesting facts,blind village tiltepak]()
यहां चिड़ियों की आवाज से मालूम होता है कि दिन हो गया है तो लोग काम पर निकल जाते हैं। शाम को जब पक्षियों की आवाजें आना बंद हो जाती हैं तो लोग अपनी झोपड़ियों की ओर चले जाते हैं। ये लोग घने जंगलों के बीच रहते हैं और सभ्यता और विकास से काफी दूर हैं।
यह गांव घने जंगलों के बीच है और यहां रहने वाले जापोटेक जाति के लोग विकसित समाज से काफी दूर हैं। सरकार को जब इन लोगों की इस बीमारी के बारे में मालूम हुआ तो तो उनका इलाज करने की कोशिश की गई लेकिन ये बेकार रहा। सरकार ने इन लोगों को दूसरे स्थानों पर बसाने की कोशिश की लेकिन उनका शरीर अन्य जलवायु में स्वस्थ रह सके ये संभव नहीं दिखाई पड़ा और उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना पड़ा है।